सुशांत सिंह की मौत ने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। नेपोटिज्म और बॉलीवुड में होने वाली खेमेबाजी को लेकर हर कोई अलग बयान दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच सुशांत के फैन उनकी बहुत सारी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। जिसमें उनके नेकदिल और गंभीर इंसान की छवि नजर आ रही है। धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम करने वाले सुशांत सिंह ने अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म 'राब्ता' में काम किया था। जिसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सुशांत कृति को Oops मोमेंट से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
जब कृति सेनन को Oops मोमेंट से बचाने के लिए सुशांत सिंह ने किया था ये काम, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस का है। इस कांफ्रेंस में सुशांत सिंह और कृति सेनन 'राब्ता' फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुचे हैं। जहां कृति ने काले रंग की लेदर की मिनी स्कर्ट और कोल्ड शोल्डर मिलट्री ड्रेस की प्रिंट का टॉप पहना है। जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं कृति ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर के साथ इस लुक को पूरा किया है।
बात करें सुशांत की तो उन्होंने ग्रे रंग की टीशर्ट और ब्लैक कलर की डेनिम जींस पहनी थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे सुशांत कृति को Oops मोमेंट से बचाने के लिए कुर्सी के सामने खड़े हो जाते हैं।
A post shared by Sushant 💚 (@just_for_sushant) on
दरअसल, कृति कुर्सी पर बैठने से पहले सुशांत जो बैठ चुके थे, उन्हें इशारा करती हैं और वो कृति के आगे आगे खड़े होकर बात करने लगते हैं। इस बीच कृति चेयर पर बैठ जाती हैं। दरअसल, मीडिया और कैमरे के सामने किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचने के लिए कृति ऐसा करती हैं।
लेकिन सुशांत का ये गेस्चर काफी काबिले तारीफ है जिसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ इस तरीके से पेश आते हैं। वैसे कृति के साथ सुशांत के अफेयर की भी अफवाह सुनने को मिली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला था और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।