फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Inspiration : अपनी हल्दी में कियारा आडवाणी की तरह हों तैयार, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 03 May 2023 01:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 03 May 2023 01:44 PM IST
सार

 आपको भी कियारा के ऐसे लुक के बारे में बताते हैं, जिसे आप अपनी हल्दी में रिक्रिएट कर सकती हैं।

विज्ञापन
Take Fashion Inspiration From Kiara Advani Know How to Get Ready in Haldi Ceremony
Fashion Inspiration - फोटो : सोशल मीडिया

Fashion Inspiration : शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर दुल्हन अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लगना चाहती है। अपनी शादी के लिए लड़कियां कई महीनों पहले से तैयारियां करने लगती हैं। उन्हें आउटफिट से लेकर अपने मेकअप तक की तैयारियां काफी पहले से ही करनी होती है। ऐसे में लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से अपना आउटफिट और मेकअप का चयन करती हैं। अगर आप भी कुछ दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं तो ये लेख आपके लुक को निखारने में आपकी मदद करेगा। हम आज शादी में आपके हल्दी लुक को कंप्लीट करने के कुछ टिप्स बताएंगे।



दरअसल, हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के एथनिक लुक के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। बॉलीवुड के पॉवर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की फोटोज से सबका दिल जीता था। एक्ट्रेस ने हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक में अपना शानदार लुक दिखाया था तो आइए देर ना करते हुए आपको भी कियारा के ऐसे लुक के बारे में बताते हैं, जिसे आप अपनी हल्दी में रिक्रिएट कर सकती हैं।

Take Fashion Inspiration From Kiara Advani Know How to Get Ready in Haldi Ceremony
Kiara Sidharth Wedding - फोटो : instagram

बीते सात फरवरी को ये पॉवर कपल शादी के बंधन में बंध गया। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी से लेकर रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। जब एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की तो लोगों ने उस पर काफी प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ने जिन पीले रंग के आउटफिट में तस्वीरें साझा कीं, उनमें दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। 

Take Fashion Inspiration From Kiara Advani Know How to Get Ready in Haldi Ceremony
Kiara Sidharth Wedding - फोटो : instagram

बात करते हैं दुल्हन बनीं कियारा के लुक की तो अपनी शादी के एक कार्यक्रम में एक्ट्रेस पीले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान कियारा ने आइवरी और येलो कलर का लहंगा कैरी किया था, जिस पर सीक्वन और पर्ल्स का काम दिख रहा था। ये लहंगा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। हेवी एंब्रॉइडरी वाली इस लहंगा स्कर्ट के साथ उन्होंने सुदंर चोली कैरी की थी। जो काफी प्यारी लग रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Take Fashion Inspiration From Kiara Advani Know How to Get Ready in Haldi Ceremony
Kiara Sidharth Wedding - फोटो : instagram

इसके साथ ही एक्ट्रेस के क्लासी ब्लाउज पर एलपीक वर्क दिख रहा था, जिस पर सीक्वन और पर्ल की डिटेलिंग थी। इसके साथ उनका येलो कलर का दुपट्टा बहुत ही सुंदर लग रहा था। एक्ट्रेस का पूरा लुक ही काफी प्यारा था। 

विज्ञापन
Take Fashion Inspiration From Kiara Advani Know How to Get Ready in Haldi Ceremony
Kiara Sidharth Wedding - फोटो : instagram

अगर बात करें एक्ट्रेस के मेकअप और ज्वेलरी की तो उन्होंने काफी हैवी नेकपीस पहना था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ मेकअप को काफी मिनिमल रखा था। अगर आप चाहें तो आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed