फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर तमन्ना भाटिया ने दिखाया बोल्ड लुक, डेनिम शार्ट्स में देख फैंस हुए दीवाने

Fri, 04 Dec 2020 04:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
tamannaah bhatia shows toned legs in denim hot pants with lime green sweatshirt at airport
तमन्ना भाटिया

साउथ की सुपरस्टार और बॉलीवुड का भी नाम बन चुकी तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। वैसे तो उनका फैशन सेंस अक्सर एलिगेंस वाले कपड़ों में नजर आता है। लेकिन एयरपोर्ट पर स्पॉट तमन्ना ने एक बार फिर काफी बोल्ड लुक कैरी किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

tamannaah bhatia shows toned legs in denim hot pants with lime green sweatshirt at airport
tamannaah bhatia - फोटो : instagram fan page

दरअसल, एयरपोर्ट पर पपराजी के कैमरे में कैद तमन्ना डेनिम के हॉट पैंट्स को पहने दिखीं। वहीं इस हॉट पैंट्स के साथ तमन्ना ने नियॉन रंग का राउंड नेक स्वेटर पहना था। जिसकी स्लीव ऊपर की ओर किए वो काफी बोल्ड लग रही थीं। वहीं तमन्ना ने अपने इस लुक को फंकी टच देने के लिए कलरफुल स्नीकर पहन रखे थे। 

tamannaah bhatia shows toned legs in denim hot pants with lime green sweatshirt at airport
tamannaah bhatia - फोटो : instagram fan page

वहीं तमन्ना ने इस लुक को अपने लाइट वेवी मेसी हेयर और चेहरे पर सेफ्टी के लिए मास्क लगाए हैं। साथ में डेनिम की जैकेट और ब्लैक हैंडपर्स में तमन्ना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। वैसे तमन्ना पिछले दिनों भी काफी ग्लैमरस लुक में कैमरे में कैद हुई थीं। जिसमें वो काफी शार्ट ड्रेस पहने दिखी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tamannaah bhatia shows toned legs in denim hot pants with lime green sweatshirt at airport
tamannah bhatia - फोटो : instagram fan page

दोस्तों के साथ लंच आउटिंग के लिए निकली तमन्ना ने सनशाइन यलो कलर की वेरी शार्ट ड्रेस पहनी थी। जिसकी बस्ट लाइन पर इलास्टिक लगी थी। वहीं नेकलाइन पर फैब्रिक के बटन इस ड्रेस को खूबसूरत लुक दे रहे थे। जिसे तमन्ना ने ट्रांसपैरेंट हील वाली फुटवियर के साथ मैच किया था। तमन्ना का ये लुक देख फैंस क्रेजी हो गए थे और जमकर कमेंट कर रहे थे। वहीं एक बार फिर तमन्ना ने हॉट पैंट्स में टोंड लेग्स दिखाए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
दीपिका पादुकोण और मलाइका पर भी भारी पड़ीं तमन्ना भाटिया, इतनी छोटी ड्रेस में हुई थीं स्पॉट

विज्ञापन
tamannaah bhatia shows toned legs in denim hot pants with lime green sweatshirt at airport
tamannah bhatia - फोटो : instagram
बता दें कि तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। जिसके बाद वो लगातार घर में ही समय बिता रही थीं। कोरोना रिपोर्ट के निगेटिव होने के बाद घर क्वारंटीन से लौटी तमन्ना अपनी सेहत को ठीक करने के बाद बाहर स्पॉट हो रही हैं। जिसमे दोस्तों के साथ लंच के लिए निकली तमन्ना का शार्ट ड्रेस वाला लुक तो वायरल हुआ ही था। वहीं अब एयरपोर्ट लुक भी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed