फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण और मलाइका पर भी भारी पड़ीं तमन्ना भाटिया, इतनी छोटी ड्रेस में हुई थीं स्पॉट

Mon, 30 Nov 2020 01:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 30 Nov 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
tamannah bhatia flaunted toned legs in yellow checkered mini dress for lunch outing
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks

स्टाइल के मामले में दीपिका, करीना जैसी एक्ट्रेस का कोई मुकाबला नहीं। वहीं जहां ग्लैमर की बात आती है तो मलाइका का नाम सबसे ऊपर रहता है। लेकिन इस लिस्ट में अब एक और हसीना जुड़ गई है। जो कैजुअल आउटिंग के लिए गजब के बोल्ड कपड़ों में स्पॉट हुईं। हम बात कर रहें है साउथ की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया की जो बॉलीवुड का भी बड़ा नाम है। 

tamannah bhatia flaunted toned legs in yellow checkered mini dress for lunch outing
tamannaah bhatia - फोटो : instagram

पिछले दिनों तमन्ना भाटिया स्पॉट हुईं। कोरोना वायरस से ठीक होने के करीब दो महीने बाद वो अपने दोस्तों के साथ लंच पर पहुंची थीं। दरअसल, कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद वो 14 दिन क्वारंटीन थीं। वहीं वायरस से निजात पाने के बाद वो लगातार घर पर ही रेस्ट ले रही थीं। पिछले दिनों वो आउटिंग के लिए अपने दोस्तों के साथ बाहर निकली थीं। 

tamannah bhatia flaunted toned legs in yellow checkered mini dress for lunch outing
tamannah bhatia - फोटो : instagram fan page

जहां पर उनकी ड्रेस टॉक ऑफ द टाउन बन गई। तमन्ना ने बेहद छोटी पीले रंग की फ्रॉक पहन रखी थी। जिस पर सफेद रंग के चेक्स बने थे। वहीं इस वी शेप नेकलाइन मिनी ड्रेस की नेकलाइन के साथ फैब्रिक के बटन जोड़े गए थे। वहीं इस ड्रेस की स्लीव भी पफी थी। मिनी ड्रेस में उम्फ ऐड करने के लिए बस्ट लाइन के नीचे इलास्टिक से हाईलाइट किया गया था। वहीं हेमलाइन पर फ्लेयर लुक के लिए डबल कपड़े को जोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
tamannah bhatia flaunted toned legs in yellow checkered mini dress for lunch outing
tamannah bhatia - फोटो : instagram fan page

तमन्ना इस मिनी ड्रेस में काफी आकर्षक लग रही थीं। वहीं उनकी कर्वी फिगर और टोंड लेग्स हर किसी की निगाहें अपनी ओर खींच रही थी। तमन्ना ने इस मिनी ड्रेस के साथ अपने पूरे लुक को सिंपल रखा था। खुले बालों और सफेद रंग के मास्क के साथ तमन्ना नो मेकअप में नजर आई थीं। मिनी ड्रेस को हाइलाइट करने का काम पहनी ट्रांसपैरेट हील वाली फुटवियर कर रही थी।

विज्ञापन
tamannah bhatia flaunted toned legs in yellow checkered mini dress for lunch outing
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

वैसे बता दें कि तमन्ना का स्टाइल सबसे हटके होता है। पिछले दिनों दिवाली के मौके पर वो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई रूहानियत कलेक्शन की डबल शेड पर्पल रंग की साड़ी में पोज देती दिखी थीं। जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत और इंप्रेसिव था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed