फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी तारा सुतारिया की तरह इस सिल्क साड़ी लुक में ढा सकती हैं कहर, जानें कैसे मिलेगा परफेक्ट लुक

Mon, 23 Aug 2021 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Aug 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
tara sutaria looks stunning in a cherry red pre draped satin silk saree pictures goes viral
तारा सुतारिया का साड़ी लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram

हीरोपंती, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एक विलेन-2 और मरजावां जैसी कई शानदार फिल्में अगर आपने देखी हैं, तो आपको इन फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया की दमदार अदाकारी भी खूब पसंद आई होगी। यही नहीं, तारा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने कमाल के डांस के लिए भी जानी जाती हैं। इसी वजह से जहां सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों व वीडियो को ढेर सारा प्यार मिलता है, तो वहीं, तारा सुतारिया के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन दमदार एक्टिंग और जबरदस्त डांस के अलावा भी एक और चीज है, जिसके लिए तारा लाखों-करोड़ों लड़कियों के दिलों पर राज करती हैं और वो है उनका फैशन सेंस। दरअसल, तारा सुतारिया कई ऐसे आउटफिट को अलग-अलग तरह से कैरी करती हैं, जिन्हें देखकर उस ड्रेस को हर लड़की अपने वार्डरोब शामिल करने की जरूर सोचेगी। तो चलिए आपको सुतरिया का साड़ी लुक दिखाते हैं और इसके बारे में कई खास बातें बताते हैं।

tara sutaria looks stunning in a cherry red pre draped satin silk saree pictures goes viral
तारा सुतारिया का साड़ी लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/tara sutaria

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

  • दरअसल, हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वे साड़ी लुक में नजर आ रही हैं, जो हर किसी का दिल जीत रहा है। ये फोटोज काफी वायरल हो रही है और फैंस भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
tara sutaria looks stunning in a cherry red pre draped satin silk saree pictures goes viral
तारा सुतारिया का लुक आ रहा फैंस को पसंद - फोटो : instagram/tara sutaria

लाल साड़ी में गजब का लुक

  • तारा ने चेरी रेड प्री-ड्रेप्ड सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वे बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी किया है। बात उनकी इस साड़ी और ब्लाउज पर किए गए काम की करें, तो जहां साड़ी पर ऑर्गेंजा सिल्क पल्लू है, तो वहीं ब्लाउज पर मरोडी और दबका का वर्क किया गया है। वही, तारा ने कमर में एक कट वेट बेल्ट भी पहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tara sutaria looks stunning in a cherry red pre draped satin silk saree pictures goes viral
तारा सुतारिया की तस्वीरें हुई वायरल - फोटो : instagram/tara sutaria

ऐसे किया है लुक को कंप्लीट

  • तारा सुतारिया ने इस ड्रेस के साथ हैंड क्राफ्टेड नेकलेस, एक प्यारा का ब्रैसलेट और एक जोड़ी ईयररिंग्स कैरी किए हैं। वहीं, उन्होंने अपने बालों को अपने सिग्नेचर स्टाइल में खुला छोड़ा हुआ है, जो उन्हें ग्लैम लुक दे रहा है। जबकि तारा ने अपने इस अटायर को लाल रंग के स्टीलेटोज से कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
tara sutaria looks stunning in a cherry red pre draped satin silk saree pictures goes viral
तारा सुतारिया की साड़ी की कीमत 45 हजार रुपये है - फोटो : instagram/tara sutaria

कीमत भी जान लीजिए

  • तारा सुतारिया का साड़ी लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। इस साड़ी को इंडियन फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना ने डिजाइन किया है। वही, बात इसकी कीमत की करें, तो ये साड़ी 45 हजार रुपये की है। ऐसे में अगर आप इसे अपने साड़ी कलेक्शन में शामिल करनी चाहती हैं, तो आपको इतनी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed