तारा सुतारिया बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरुआत करने वाली तारा फैशन के मामले में भी पीछे नहीं रहती हैं। या यूं कह सकते हैं कि वो भी बॉलीवुड की फैशनिस्टा की दौड़ में शामिल हैं। तभी तो रैंप वॉक हो या कैजुअल आउटिंग, ब्वॉयफ्रेंड के साथ मूवी डेट पर जाना हो या फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन में हर बार उनका लुक काबिले तारीफ रहता है। पार्टी सेलिब्रेशन में अक्सर एथिनिक लुक में नजर आने वाली तारा के ये तीन लहंगे बेहद खूबसूत हैं। जिन्हें देख आप भी इनकी फैन हो जाएंगी और चाहेंगी की अगले फंक्शन में आप भी कुछ ऐसा ही पहनें। तो आगे की स्लाइड में देखें तारा ने इन खूबसूरत लहंगों का कलेक्शन।
तारा सुतारिया के ये तीन लहंगे सगाई के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, तस्वीरें देख दिल आ जाएगा इन पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजाइनर पुनीत बालन के शो के लिए शो स्टॉपर बनीं तारा ने पिंक कलर का ये खूबसूरत लहंगा पहना था। जिसका लाइट वेट टेक्सचर और इस पर लगा हैवी लटकन इसे बाकी सबसे अलग कर रहा है। वहीं ब्लाउज पर की गई कारीगरी बेहद खूबसूरत है। इस लहंगे को आप अपनी सगाई से लेकर घर के किसी मौके पर बड़े ही आसानी से कैरी कर सकती हैं।
वहीं तारा का ये व्हाइट लहंगा काफी इंप्रेसिव है। बारीक रेशमी धागों सी की कढ़ाई के कारण ये लाइट वेट और हर मौके के लिए परफेक्ट है।
पुनीत बालन का डिजाइन की ये येलो लहंगा भी काफी खूबसूरत है। लाइट वेट और खूबसूरत लटकन के साथ सगाई से लेकर रिसेप्शन और हल्दी सेरेमनी के लिए ये आइडियल आउटफिट है। तो अगर आप इस बार हटके लुक चाहती हैं तो इस खूबसूर पीले रंग को जरूर ट्राई करें।
तारा का ये पाउडर पिंक और सिल्वर लहंगा भले ही हैवी एंब्रायडरी वाला हो लेकिन इसका शेड इतना लाइट है कि इसे पहन आप खुद ब खुद हल्का फील करेंगी। तो सगाई के मौके लिए इस शानदार कलर को जरूर ट्राई करें।