{"_id":"624ead748d4e8e51f9375a2b","slug":"tejasswi-prakash-bold-sizzling-photoshoot-in-deep-neckline-black-shimmery-gown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने कराया अबतक का बोल्ड फोटोशूट. पहने इतनी गहरी नेकलाइन के कपड़े","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने कराया अबतक का बोल्ड फोटोशूट. पहने इतनी गहरी नेकलाइन के कपड़े
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 07 Apr 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस की विनर बन कर पॉपुलर हो गई है। दिनों दिन उनकी ये पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही लोग उनके फैशनबेल लुक्स को भी काफी पसंद करते हैं। वहीं उनकी क्यूट स्माइल लोगों को फैन बना देती हैं। तेजस्वी ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे वो बोल्डनेस का तड़का लगाते दिख रही हैं।
2 of 5
tejasswi prakash
- फोटो : instagram
तेजस्वी प्रकाश वैसे तो इंस्टाग्राम पर अक्सर ही तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती हैं। जिसमे उनका क्यूट और स्टाइलिश लुक दिखता है। लेकिन इस बार उन्होंने बोल्ड और ग्लैमरस लुक में तस्वीरें खिंचवाईं है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी ने अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए इस आउटफिट को चुना है। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
3 of 5
tejasswi prakash
- फोटो : instagram
ब्लैक कलर की इस गाउन पर सितारों का काम है। शिमरी गाउन में बने बोल्ड कट्स के साथ तेजस्वी अपनी स्लिम फिगर फ्लांट कर रही हैं। इस गाउन पर पूरा सितारों और ग्लिटर का वर्क है। इसके साथ ही इसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन है। वहीं स्लीव के पास भी बोल्ड कट बना है। जिसमे उनका अंदाज बेहद सिजलिंग दिख रहा है। हालांकि डीप कट वाले इस गाउन में रिस्क फैक्टर को देखते हुए कुछ दूर पर इनर जोड़ा गया है। जो इस ड्रेस को थोड़ा सा कंफर्टेबल बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tejasswi prakash
- फोटो : instagram
वहीं तेजस्वी ने इस बोल्ड आउटफिट को अपने अंदाज से और भी ज्यादा सिजलिंग बना दिया है। इस आउटफिट की बोल्डनेस यहीं खत्म नहीं होती। फ्रंट में बनीं थाई हाई स्लिट और गले में गाउन को चोकर नेकपीस का डिजाइन दिया गया है। जिसमे तेजस्वी अपने स्लिम फिगर और टोंड लेग्स को बड़े ही आसानी से फ्लांट कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : social media
तेजस्वी ने इस ब्लैक शिमरी आउटफिट को ड्यूई बेस मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। जबकि वेट हेयर स्टाइल पूरे लुक और भी ज्यादा हॉट बना रहा है। इसके साथ ही तेजस्वी ने कानों में सिल्वर ईयररिंग्स पहन रखी है। जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।