{"_id":"624e7113dedfe313e235307f","slug":"today-s-fashion-know-these-things-about-salwar-kameez","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: जानें सलवार कुर्ते से जुड़ी ये रोचक बातें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: जानें सलवार कुर्ते से जुड़ी ये रोचक बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kurta
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलवार कुर्ता ऐसा परिधान है, जिसे ऑफिस से लेकर घर के समारोह या फिर शादी पार्टी में भी बड़े ही आसानी से पहना जा सकता है। या कह सकते हैं कि सलवार कुर्ता रोजमर्रा का परिधान है। जिसे घर में भी आसानी से पहनकर रहा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सलवार कुर्ते का चलन कब शुरू हुआ और सबसे पहले कौन सी महिलाएं थीं जो इस परिधान को पहना करती थीं। तो चलिए जानें सलवार कुर्ते से जुड़ी कुछ अनजानी बातें।
2 of 6
patiala salwar
- फोटो : instagram
सलवार और कुर्ता असल में पंजाब का परिधान है। जिसे महिलाएं पैंट के साथ कमीज लगाकर पहनती थीं। जिसके साथ दुपट्टा जोड़ा गया रहता था। ये पंजाब का पारंपरिक परिधान था। समय के साथ सलवार कमीज में बहुत से बदलाव आ गए हैं। अब तो ये पूरे भारत में प्रचलित है और अलग-अलग डिजाइन के आने लगे हैं।
3 of 6
anarkali suit
- फोटो : instagram
सलवार कुर्ते का इतिहास
सलवार कमीज फारसी भाषा का शब्द है। सलवार कमीज को मुगल काल की महिलाएं और पुरुष दोनों ही पहना करते थे। बस इन दोनों की सलवार कमीज में फैब्रिक का अंतर होता था। जैसे कि महिलाएं सिल्क, वेलवेट और मलमल के कपड़ों से बनें कमीज और सलवार पहनती थीं। वहीं मुगल काल में अनारकली कुर्ता सबसे ज्यादा लोकप्रिय था। जिसे राज दरबार और शाही घराने की स्त्रियां पहना करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anarkali suit
- फोटो : instagram
समय के साथ सलवार कुर्ते के डिजाइन और पहनने की स्टाइल में काफी बदलाव आ चुका है। पारंपरिक परिधान को आधुनिक कपड़ों के साथ जोड़कर स्टाइलिश बना दिया गया है। जींस, पलाजो, पैंट स्टाइल पायजामा और स्कर्ट के साथ अब कुर्ते को पहना जाता है। वैसे अनारकली सूट आज भी महिलाओं की पहली पसंद होता है। इसमे पैरों तक लंबे फ्रॉक स्टाइल सूट होते हैं। जो ऊपर से फ्रॉक जैसे और नीचे तरफ इसमे कलियां जोड़कर घेर बनाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
patiala salwar
- फोटो : instagram
अनारकली सूट को बनाने में काफी मेहनत लगती है। पंजाब में पटियाला सूट का सबसे ज्यादा चलन है। जो पुराने समय से ही चला आ रहा है। पटियाला पायजामे में कुर्ते के साथ पायजामे में बेल्ट के नीचे से ही प्लेट बनी होती हैं। जो पायजामे को घेर देने का काम करती है। इसके साथ छोटी कुर्तियां या फिर कुर्ते को महिलाएं पहनती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।