फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेलुगू एक्टर नितिन की दुल्हन ने शादी के हर फंक्शन में दिखाया परफेक्ट ब्राइडल लुक, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Jul 2020 03:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
telugu actor nithiin tied the knot with shalini check out all her bridal look form engagement to haldi ceremony wedding
शालिनी के ब्राइडल लुक - फोटो : instagram

तेलुगू एक्टर नितिन ने अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी के साथ एक दिन पहले ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। इस दौरान गोल्डन कांजीवरम साड़ी में तैयार शालिनी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। हैदराबाद में हुई इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था और इसकी जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से फैंस को दी। सगाई से लेकर शादी के समारोह में शालिनी हर बार साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में नजर आईं और हर बार उनका लुक काफी खूबसूरत दिखा। तो चलिए देखें सांवली सलोनी शालिनी की सगाई से लेकर शादी के रस्मों की खूबसूरत ब्राइडल लुक की तस्वीरें।


 
telugu actor nithiin tied the knot with shalini check out all her bridal look form engagement to haldi ceremony wedding
नितिन और शालिनी - फोटो : ट्विटर

बीते दिनों हुई सगाई में शालिनी ने लाल रंग का जोड़ा पहना था। लाल और गोल्डन जरी के वर्क की बनारसी साड़ी को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। जिसे शालिनी ने डायमंड की सिपल ज्वैलरी से मैच किया था। शालिनी का ये एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया था।


 
telugu actor nithiin tied the knot with shalini check out all her bridal look form engagement to haldi ceremony wedding
nithiin - फोटो : instagram

वहीं सगाई के बाद होने वाले अन्य फंक्शन के लिए शालिनी की पसंद भी काफी इंटरेस्टिंग लगी। डे फंक्शन के लिए तैयार शालिनी ने इस दौरान यलो और ब्लू कलर का लहंगा चुना था। जो डिजाइनर अनुश्री रेड्डी ने डिजाइन किया था। जिसे शालिनी ने ग्रीन कुंदन वाले डायमंड सेट के साथ पूरा किया था। वहीं इस मिनिमम मेकअप लुक के साथ मांग टीका लगाए शालिनी ब्राइडल को परफेक्ट इस्पिरेशन देती दिख रही हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
telugu actor nithiin tied the knot with shalini check out all her bridal look form engagement to haldi ceremony wedding
nithiin - फोटो : instagram

जबकि शालिनी का तीसरा लुक भी कुछ कम अट्रैक्टिव नही है। लाइट शेड के कलर में भी वो परफेक्ट ब्राइट नजर आईं। डिजाइनर वैशाली अग्रवाल के डिजाइन किए ब्रोके़ड के चटकीले गुलाबी रंग के लहंगे के साथ लाइट शेड की चुनरी और डायमंड के नेकपीस में शालिनी का लुक बिल्कुल साधारण लेकिन इंप्रेसिव लगा। शालिनी ने हर लुक में कलर के साथ प्रयोग कर मेकअप को मिनिमम रखा है। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आईं। 


 
विज्ञापन
telugu actor nithiin tied the knot with shalini check out all her bridal look form engagement to haldi ceremony wedding
nithiin - फोटो : instagram
शादी के खास दिन का लुक उनका सबसे हैवी और शानदार था। सुनहरे धागों से सजी कांजीवरम साड़ी में शालिनी ने पूरा डायमंड का हैवी नेकपीस पहना था। जिसमें वो परफेक्ट साउथ इंडियन ब्राइड नजर आ रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed