शादी का दिन हर लड़की के लिए सबसे यादगार दिन होता है। हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत दिखे। ऐसे में इस खास दिन के लिए लड़की का मेकअप भी खास ही होना चाहिए। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि ऐसा करें जिससे शादी के दिन लुक परफेक्ट लगे। आइए जानते हैं शादी के दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
शादी के दिन दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो मेकअप के वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3-5 सप्ताह पहले मेकअप ट्रायल लें
शादी से पहले मेकअप ट्रायल जरूर लेना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि आपके चेहरे पर किस तरह का मेकअप अच्छा लगेगा। यही नहीं इसके अलावा मेकअप ट्रायल लेने से आप भी यह कल्पना कर पाएंगी कि आप शादी में कैसी लगेंगी।
अपनी आंखो का बेहतरीन मेकअप करें
आपका आई मेकअप आपके पूरे लुक को बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। किसी भी मेकअप में आंखो का मेकअप अच्छा होना बेहद जरूरी है, इसलिए आपके आंखों का मेकअप ऐसा होना चाहिए जिससे की आपका लुक और बेहतर हो।
ब्रो बोन को हाइलाइट करना बेहद जरूरी है। अपनी आंखो को पॉप करने के लिए अपनी भौंह की हड्डियों पर हाइलाइटर लगाएं और अपने लुक को पूरा करें।
शादी से पहले चेहरे पर वैक्सिंग हो या थ्रेडिंग दोनों नहीं करनी चाहिए। यह रैशिज,रेडनेस और कट्स से बचने में मदद करता है। शादी से पहले पार्लर जरूर बुक करवाएं। इससे आपके चेहरा शादी के दिन के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

कमेंट
कमेंट X