सब्सक्राइब करें

150th Gandhi Jayanti: कोट-पैंट और टोपी छोड़कर आखिर कब खादी पर आ गए बापू

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 24 Sep 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
150th gandhi jayanti know how gandhi promoted khadi

महात्मा गांधी चाहते थे कि खादी राष्ट्रीय कपड़ा बने। उनका मानना था कि अगर खादी का उपयोग हर भारतीय करेगा तो यह अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने का सबसे बेहतर तरीका होगा। लेकिन आज करीब 150 साल बाद 21वीं सदी में खादी अब फैशन स्टेटमेंट के रूप में पहचान बना रहा है। हालांकि ये ऐसा बदलाव है जो गांधीजी के दृष्टिकोण से काफी अलग है।

loader




दरअसल, गांधी जी खादी में किसी फैशन को नहीं बल्कि उसके जरिये स्वरोजगार, स्वदेशी जैसे मुद्दों को देखते थे। लेकिन बावजूद इसके गांधी जी बाद भी खादी ने अपनी खास जगह फैशन के रूप में भी बनाई है। बहरहाल, आइए जानते हैं कभी कोट पैंट पहनने वाले बापू ने कभी चुना खादी को अपने पहनावे के रूप में। 

Trending Videos
150th gandhi jayanti know how gandhi promoted khadi
शुरुआत में गांधीजी भी कोट-पैंट और टोपी पहनते थे। फिर उन्होंने धोती, एक लंबा कोट और पगड़ी पहनना शुरू कर दिया। हालांकि, 22 सितंबर 1921 ये वो समय था जब महात्मा गांधी ने अपनी पोशाक बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। गुजराती पोशाक से, उन्होंने एक साधारण धोती और शॉल पहनने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
150th gandhi jayanti know how gandhi promoted khadi
यह निर्णय गांधी जी ने मदुरै में लिया गया था जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें भारत के गरीब लोगों के साथ काम करना है और अगर वे उनसे अलग कपड़े पहनते हैं तो वे उनके साथ कैसे चल सकते हैं। खास बात तो ये कि धोती और शॉल अपनी विदेश यात्रा से लेकर अंतिम क्षण तक पहनना नहीं छोड़ा। 
150th gandhi jayanti know how gandhi promoted khadi
उन्होंने एक बार कहा था कि, 'वो मदुरै था जिसने उन्हें अपने अपने पारंपरिक पोशाक पहनने पर निर्णय लेने की क्षमता दी। मेरी इच्छा है कि सभी भारतीय स्वदेशी का मतलब समझ सकें। ” देश भर में स्थापित खादी ग्रामोदय स्टोर्स ने खादी को पुनर्जीवित करने में मदद की है। कपड़े को अब आधुनिक डिजाइनरों के मार्गदर्शन का लाभ मिल रहा है। भारतीय समाज के सभी वर्गों में खादी का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
150th gandhi jayanti know how gandhi promoted khadi
गुलाम भारत में खादी ने ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए मुहीम छेड़ी थी। आजाद भारत में खादी एक फैशन स्टेटमेंट बनता जा रहा है। परिवर्तन से पता चलता है कि कपड़ों के पैटर्न का इतिहास कैसा होता है जो किसी समूह और व्यक्तिगत पहचान से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed