Tips To Wear Skinny Jeans: बदलते समय के साथ फैशन में भी लगातार कुछ न कुछ बदलाव आता रहता है। भले ही कितना भी बदलाव आ जाए लेकिन कुछ चीजें बार-बार ट्रेंड में आती हैं। जैसे कि आजकल कितना ही बैगी और फ्लेयर्ड जींस ट्रेंड में है लेकिन बावजूद इसके स्किनी जींस दोबारा महिलाओं की पहली पसंद बनती देखी जा रही है।
Tips To Wear Skinny Jeans: एक बार फिर से ट्रेंड में आ रही स्किनी जींस, जानें इसे स्टाइल करने का सही तरीका
स्किनी जींस की वापसी के साथ, इसे नए और ट्रेंडी तरीकों से स्टाइल करना जरूरी है। यहां हम आपको इसी के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप लगें सबसे स्टाइलिश और क्लासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरसाइज टॉप लगेगी अच्छी
- यदि आपने भी स्किनी जींस पहनना शुरू कर दिया है तो इसके साथ के लिए ओवरसाइज टॉप कैरी करें।
- बैगी टॉप्स से आपको एक कूल और बैलेंस्ड लुक मिलेगा।
- बैगी टॉप और फिटेड जींस का कॉम्बिनेशन हमेशा फेब लुक देता है।
- यदि शर्ट भी पहन रही हैं तो वो एकदम फिटिंग की नहीं होनी चाहिए।
- हल्की ढीली या फिर ओवरसाइज शर्ट भी स्किनी जींस के साथ कमाल लगेगी।
क्रॉप टॉप भी कर सकती हैं कैरी
- यदि आपको ओवरसाइज टॉप नहीं पसंद तो हाई-वेस्ट स्किनी जींस को क्रॉप टॉप के साथ पहनें।
- इसे पहनते समय ध्यान रखें कि आपका टॉप सही फिटिंग का होना चाहिए।
- या तो ये एक दम लूज हो, जो ओवरसाइज लगे, वरना इसकी फिटिंग बॉडी हगिंग होनी चाहिए।
बूट्स दिखते हैं क्लासी
- यदि क्लासी लुक चाहिए तो आप स्किनी जींस कोथ नी-हाई बूट्स या एंकल बूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- यह लुक स्टाइलिश और एलिगेंट लगता है।
- बूट पहनने के बाद स्किनी जींस को टक करने से आपके पैर लंबे और स्लिम दिखते हैं।
हील्स भी लगती है कमाल
- स्किनी जींस के साथ ब्लेजर और हाई हील्स पेयर कर सकती हैं।
- ऐसे में न्यूड या ब्लैक पंप्स आपके लुक को और भी एलिगेंट बनाएंगे।
- स्किनी जींस के साथ यदि आप हील्स पहनेंगी तो आपका लुक काफी फॉर्मल लगेगा।
- ऐसा लुक ऑफिस की डिनर या लंच डेट्स के लिए परफेक्ट रहता है।