फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: गर्मियों में दिखना है ट्रेंडी और स्टाइलिश तो इन कलर्स की नेल पेंट करें ट्राई

Sat, 18 Jun 2022 12:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Jun 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Today Fashion Tips Try These Trendy Nail Colors 2022 In Summer
समर नेट पेंट कलर टिप्स - फोटो : instagram

Today Fashion Tips: गर्मियों में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां कपड़ों से लेकर हेयर स्टाइल पर फोकस करती हैं लेकिन अगर हर मौके पर परफेक्ट दिखना है तो ब्यूटी पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियों को अपने मेकअप, एक्सेसरीज और अन्य बातों का ध्यान देना चाहिए। मौसम के मुताबिक नेल पेंट को अपनाकर आप ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि गर्मियों में किस रंग के नेल पेंट अच्छे लगेंगे। अक्सर लड़कियां मौसम और अपने नेल्स के मुताबिक सही कलर का चुनाव नहीं कर पातीं। कई बार वह मौके के विपरीत ऐसी नेट पेंट लगा लेती हैं, जो उनके लुक को अजीब बना देता है। इसलिए नेल पेंट लगाने जा रही हैं तो जान लें कि गर्मियों में कौन सा नेल पेंट आपको ट्राई करना चाहिए, नेल पेंट के कौन से रंग इन दिनों ट्रेंड हैं और आपके नाखूनों पर जचेंगे। ये रहे नेल पेंट के कलर का चयन करने के टिप्स।

Today Fashion Tips Try These Trendy Nail Colors 2022 In Summer
नेल पेंट - फोटो : pixa

रेड कलर

गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में लाल रंग लड़कियों के नेल्स की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। रेड में कोई भी शेट आप अपना सकती हैं। हर तरह के आउटफिट पर लाल रंग की नेल पेंट आकर्षित लगेगी। गर्मियों में हॉट रेड कलर का ट्रेंड सबसे ज्यादा है।

Today Fashion Tips Try These Trendy Nail Colors 2022 In Summer
नेल पेंट - फोटो : instagram

नियाॅन नेल पॉलिश

गर्मियों में नियॉन कलर चलन में है। कपड़ों से लेकर नेल पेंट में आप नियॉन कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कोई भी साधारण सी ड्रेस पर आप नियाॅन कलर की नेल पेंट ट्राई करके अपने स्टाइल को अपलिफ्ट कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Fashion Tips Try These Trendy Nail Colors 2022 In Summer
नेल पेंट - फोटो : instagram

हॉट पिंक कलर

पिंक कलर की नेल पेंट अच्छी लगती है। लेकिन पिंक के शेड में पेपी पिंक, हॉट पिंक, फ्लेमिंगो पिंक, रास्पबेरी पिंक ट्रेंड में है। इसे गर्मियों में अपनी उंगलियों पर अप्लाई करके आप बेस्ट लुक पा सकती हैं। मल्टी कलर ड्रेस या को-आर्ड आउटफिट पर पिंक नेल पेंट सुंदर लगेगी।

विज्ञापन
Today Fashion Tips Try These Trendy Nail Colors 2022 In Summer
नेल पेंट - फोटो : instagram

ब्लैक नेल पेंट

लड़कियों को काले रंग की नेल पेंट पिछले कुछ सालों में काफी पसंद आने लगी है। ब्लैक कलर हर सीजन के लिए परफेक्ट होता है। समर ब्यूटी टिप्स में आप ब्लैक नेल पैंट को अपना सकती हैं। बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखने के लिए आप काले नेल पेंट को अपनी उंगलियों में सजा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed