ज्वैलरी का शौक तो हर महिला को होता है। खासतौर पर इयररिंग्स का, जिसे लड़कियों से लेकर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। वहीं मार्केट में बहुत सारी डिजाइन की इयररिंग्स मिलती हैं। जो इतनी सुंदर लगती हैं कि बस दिल करता है खरीद लें। लेकिन कई बार ये इयररिंग्स देखने में जितनी खूबसूरत लगती है। उतनी खूबसूरत पहनने में नहीं लगती। इसका कारण है शेप। चेहरे के शेप के अनुसार अगर इयररिंग्स नही है तो वो बिल्कुल भी नहीं जचेंगी। तो चलिए जानें आपके चेहरे के अनुसार कौन सी इयररिंग्स परफेक्ट दिखेगी।
आज का फैशन: अपने चेहरे के आकार के हिसाब से चुने इयररिंग्स, दिखेंगी खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवल शेप का चेहरा परफेक्ट दिखता है। इस शेप के चेहरे वाली लड़कियां हर तरह की डिजाइन वाले इयररिंग्स पहन सकती हैं। अगर ओवल शेप के डिजाइन वाले इयररिंग्स ये पहनती हैं। तो और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी। वहीं टियरड्रॉप इयररिंग्स भी इनके ऊपर कमाल के दिखते हैं। इसके अलावा ओवल शेप की लड़कियां बेझिझक झुमके से लेकर स्टड पहनकर स्टाइलिश दिखेंगी।
अगर आपका चेहरा राउंड शेप में है तो बहुत सोच समझकर ही इयररिंग्स का चुनाव करें। जिससे कि ये आपके ऊपर खूबसूरत लगे। इस तरह के चेहरे में लंबाई और चौड़ाई दोनों ही बराबर होते हैं। ऐसे में इन्हें लटकने वाली ईयररिंग्स का चुनाव करना चाहिए। जैसे कि डैंगल्रस, लंबे इयररिंग्स। इसके साथ ही गोल शेप की महिलाओं को झुमके, गोलाकार इयररिंग्स, स्टड बिल्कुल भी नहीं पहनने चाहिए।
चौकोर फेस टाइप के लोगों की चेहरे की लंबाई और चौड़ाई दोनों बराबर होती है। साथ ही जॉ लाइन चौड़ी होती है। ऐसे में चेहरे को सॉफ्ट लुक देने के लिए गोल किनारे वाली इयररिंग्स का चुनाव करें। साथ ही इनके ऊपर हूप इयररिंग्स, लंबे के साथ ही अंडाकार इयररिंग्स खूबसूरत दिखेंगी।
डायमंड शेप के चेहरे में चिन के पास का एरिया काफी पतला होता है। साथ ही गाल भी कम होते हैं। ऐसे चेहरे पर डैंगलर के साथ टियरड्रॉप और झुमकियां सूट करती हैं। ऐसे चेहरे वाली लड़िकयां अगर भारी-भरकम झुमके पहनती हैं। तो इनका लुक बेहद शानदार दिखता है।