फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: पलक तिवारी के एथिनिक लुक से लें टिप्स, हर मौके पर दिखेंगी परफेक्ट

Sat, 16 Apr 2022 11:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Apr 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Ethnic Wear Tips Palak Tiwari Ethnic Look Photos
पलक तिवारी - फोटो : instagram/palaktiwarii

हार्डी संधू के साथ डांस वीडियो 'बिजली-बिजली' में नजर आने वाली पलक तिवारी अपनी खूबसूरती, स्टाइल और फैशन सेंस के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। पलक तिवारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। श्वेता तिवारी को फैशन आइकन माना जाता है। पलक तिवारी भी अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही लुक और फैशन के मामले में आगे हैं। पलक तिवारी के डांस वीडियो के रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर यह गाना काफी फेमस हुआ। वहीं इस गाने से पलक तिवारी की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। भले ही पलक तिवारी के बोल्ड लुक और दिलकश अदाओं को वीडियो में देखा गया है, लेकिन उनका पारंपरिक एथनिक लुक भी कुछ कम नहीं है। पलक तिवारी के बोल्ड लुक इंटरनेट पर गर्मी बढ़ाते रहते हैं तो वहीं उनका ट्रेडिशनल लुक भी फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। एथनिक आउटफिट में अगर माॅर्डन और पारंपरिक लुक चाहिए तो पलक तिवारी से फैशन टिप्स ले सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में पलक तिवारी के एथनिक लुक से टिप्स ले सकते हैं।

 
 
Today’s Fashion Ethnic Wear Tips Palak Tiwari Ethnic Look Photos
पलक तिवारी का एथनिक लुक टिप्स - फोटो : instagram/palaktiwarii

पलक तिवारी का कुर्ता और प्लाजो 

इन दिनों प्लाजो सूट का चलन है। एक्ट्रेस पलक तिवारी ने भी ट्रेंड फाॅलो करते हुए नीले रंग का लांग कुर्ता और प्लाजो पहना है। इस प्लाजो सेट में पलक तिवारी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। पलक के कुर्ते में बारीक कढाई की गई है। प्लाजो सेट के साथ पलक ने मैचिंग प्लेन दुपट्टा कैरी किया हुआ है। पलक ने अपने लुक को पूरा करने के लिए झुमके पहन रखे हैं। 

Today’s Fashion Ethnic Wear Tips Palak Tiwari Ethnic Look Photos
पलक तिवारी का एथनिक लुक टिप्स - फोटो : instagram/palaktiwarii

शरारा सूट 

अगर किसी शादी-पार्टी या पूजा में शामिल होने जा रही हैं तो पलक तिवारी के इस शरारा सूट को भी अपना सकती हैं। पलक ने काफी सुंदर पीले रंग का शरारा सेट पहना है। डार्क और लाइट येलो शेडेड शरारा सेट में पलक तिवारी ग्रेसफुल दिख रही हैं। किसी भी तरह के मौके पर एलिगेंट लुक के लिए आप इस तरह के आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Ethnic Wear Tips Palak Tiwari Ethnic Look Photos
पलक तिवारी का एथनिक लुक टिप्स - फोटो : instagram/palaktiwarii

चिकन कुर्ता 

गर्मियों के मौसम में चिकनकारी कपड़ों का फैशन आ जाता है। वैसे भी चिकनकारी कुर्ता में लड़कियों का लुक काफी आकर्षक लगता है। ऐसे मे पलक तिवारी ने पिंक कलर का लॉन्ग चिकनकारी कुर्ता पहना हुआ है। कुर्ता के साथ आप पैंट, लेगिंग, सलवार या फिर जींस को कैरी कर सकती हैं लेकिन पलक तिवारी ने अपने ट्रेडिशनल लुक को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मैचिंग प्लाजो पहना है। खुले बाल और नो मेकअप लुक में पलक काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।   

विज्ञापन
Today’s Fashion Ethnic Wear Tips Palak Tiwari Ethnic Look Photos
पलक तिवारी का एथनिक लुक टिप्स - फोटो : instagram/palaktiwarii

प्रिंटेड सूट 

प्रिंटेड सूट भी काफी आकर्षक लुक देते हैं। आप भी पलक तिवारी के प्रिंटेड कुर्ता सेट को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं। भूरे और सफेद रंग के सूट पर पलक ने मैचिंग दुपट्टा पेयर किया है। बालों को खुला रखा है और नो मेकअप लुक लिया हुआ है। 
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed