Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Today’s Fashion Follow These Actress Dressing Style For Brother Marriage To Look Beautiful
{"_id":"6260f00d4c21006edf7ebeae","slug":"today-s-fashion-follow-these-actress-dressing-style-for-brother-marriage-to-look-beautiful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: भाई की शादी में दिखना है खूबसूरत तो इन हसीनाओं के लुक से लें टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: भाई की शादी में दिखना है खूबसूरत तो इन हसीनाओं के लुक से लें टिप्स
जल्दी ही अगर भाई या बहन की शादी होने वाली है तो इन हसीनाओं के खूबसूरत लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। पिछले दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में बहन करीना कपूर के लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अगर आप भी महफिल में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। तो करीना कपूर के साथ ही इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
2 of 5
kareena kapoor for alia bhatt mehandi ceremony
- फोटो : instagram
अगर आप शादी में लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो आइवरी शेड के लहंगे को चुनें। ये काफी स्टाइलिश दिखने के साथ ही क्लासी भी लगते हैं। करीना कपूर ने रणबीर कपूर की मेहंदी के लिए सिल्वर शेड का लहंगा चुना था। जिस पर पिंक कलर का भी शेड दिख रहा था। वहीं इस एंब्रायडरी वर्क वाले लहंगे के साथ करीना कपूर ने मैचिंग की ज्वैलरी पहनी थी। जिसमे राउंड शेप नेकपीस के साथ स्टड शामिल थे। वहीं करीना ने दुपट्टे को दोनों कंधों पर सिंपल तरीके से लिया था।
3 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
वहीं आप चाहें तो करिश्मा कपूर के लुक से भी टिप्स ले सकती हैं। ऑर्गेंजा सिल्क की पेस्टल कलर की साड़ी के साथ ब्राइट कलर का ब्लाउज और साथ में पेटिकोट मैच करें। वहीं इस पेस्टल साड़ी को हैवी ईयररिंग्स और हेडबैंड के साथ मैच करें। ये काफी रीगल लुक देगा और खूबसूरत भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
अगर आप डार्क कलर को भाई की शादी में पहनने वाली हैं। तो जान्हवी कपूर के इस लहंगे से टिप्स ले सकती हैं। मिनिमम मेकअप और मिनिमम ज्वैलरी के साथ लाइट एंब्रायडरी के लहंगे को चुनें। जिसकी स्कर्ट फ्लोई और काफी सारे प्लीट्स वाली हो। साथ ही इसके आप स्लीवलेस ब्लाउज को चुनें। ये आपको भाई की शादी में बिल्कुल हटके लुक देगी।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं जान्हवी कपूर का ये लुक भी काफी क्लासी है। आइवरी शेड के लहंगे पर फ्लोरल मोटिफ्स बने है। जो समर सीजन के लिए परफेक्ट हैं। वहीं इस प्रिंटेड लंहंगा और ब्लाउज के साथ आइवरी शेड की चुनरी मैच की गई है। जिस पर गोल्डन वर्क वाली एंब्राडरी किनारे की तरफ हुई है। वहीं लाइट फैब्रिक की चुनरी को वन शोल्डर रख जान्हवी ने इसे स्टाइल किया है। जिसके साथ चोकर नेकपीस को मैच किया गया है। बॉलीवुड हसीनाओं के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप सिबलिंग्स की शादी में परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।