फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: गर्मियों में खरीद रहीं सैंडिल तो रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 19 Apr 2022 03:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 19 Apr 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Summer Footwear To Look Cool And Stylish
women footwear - फोटो : istock
मौसम बदलने के साथ ही हर किसी का पहनावा भी बदल जाता है। साथ ही फुटवियर भी बदल जाते हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में पैरों को ठंड से बचाना होता है। वहीं गर्मियों में कुछ ऐसा पहनने का दिल करता है। जो आरामदायक होने के साथ ही कपड़ों के साथ मैच करें। साथ ही जिसे पहनने पर पैरों में गर्मी ना लगे। क्योंकि गर्मियों के मौसम में पैरों से गर्मी शरीर में जाती है। इसलिए ऐसे फुटवियर की जरूरत होती है। जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही कंफर्टेबल भी हो। तो चलिए जानें फुटवयिर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
Today’s Fashion Summer Footwear To Look Cool And Stylish
footwear - फोटो : instagram

महिलाएं कई बार समझ ही नहीं पाती कि उन्हें किस तरह की सैंडिल्स गर्मियों के लिए खरीदनी चाहिए। जिससे उन्हें कंफर्ट और स्टाइल दोनों साथ में मिलें। ऐसे में इन टिप्स की मदद लें। 

Today’s Fashion Summer Footwear To Look Cool And Stylish
footwear - फोटो : Pixabay

हमेशा अपने स्टाइल के हिसाब से ही फुटवियर का चयन करें। दूसरे क्या पहन रहे इस पर ध्यान ना दें। मार्केट में इन दिनों फ्लैट, ग्लैडिएटर्स, स्लाइड्स, पम्प्स, वेजेज मिल जाएंगे। किसी भी सैंडिल को खऱीदने से पहले अपने स्टाइल पर जरूर गौर करिए। मसलन, अगर आप कैजुअल्स लुक की चाह में हैं तो स्लाइड्स लिए जा सकते हैं। वहीं अगर आप स्टाइलिश फेमिनिन लुक की चाह में हैं तो पम्प्स या फिर म्यूल को चुन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Summer Footwear To Look Cool And Stylish
footwear - फोटो : insatgram

लेकिन इन सबके बीच जो सबसे जरूरी चीज है वो कंफर्ट है। सैंडिल्स की डिजाइन और हील्स ऐसी हो जो आपको बेहद आराम दें। जिससे कि आप कितने भी घंटे उसे पहनें। लेकिन सैंडिल की वजह से पैरों में दर्द ना पनपें। बेहद सॉफ्ट और कंफर्टेबल सैंडिल को ही अपने लिए चुनें। 

विज्ञापन
Today’s Fashion Summer Footwear To Look Cool And Stylish
footwear - फोटो : insatgram

गर्मियों में सैंडिल खरीदने जाती हैं तो उसके डिजाइन या फिर कपड़ों की मैचिंग को देखकर ना खऱीदें। हमेशा ये ध्यान रखें कि सैंडल्स आपने किस मौके के लिए खरीदी है। जैसे कि अगर आप आउटिंग के लिए जाने वाली हैं तो ऐसे में हाई हील्स को ना चुनें। इससे पैरों में तकलीफ हो सकती है। वहीं अगर हाई हील्स ले रही हैं तो वो आपके पैरों को सपोर्ट तो कर रही है। जिससे कि आप उसे पहनकर ठीक तरीके से चल रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed