{"_id":"686b79e351f3f6d461049f6b","slug":"top-5-traditional-outfit-ideas-for-shiva-temple-visits-in-sawan-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traditional Outfit Idea: सावन के महीने में जाना है शिव मंदिर तो ट्राई करें ये आउटफिट, अंदाज दिखेगा सादगी भरा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Traditional Outfit Idea: सावन के महीने में जाना है शिव मंदिर तो ट्राई करें ये आउटफिट, अंदाज दिखेगा सादगी भरा
Mon, 07 Jul 2025 01:35 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:35 PM IST
सार
Top 5 Traditional Outfit Ideas For Sawan Month: सावन के महीने में शिव मंदिर जाना है तो इस तरह के आउटफिट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं।
विज्ञापन
सावन के महीने में जाना है शिव मंदिर तो ट्राई करें ये आउटफिट
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Top 5 Traditional Outfit Ideas For Sawan Month: 11 जुलाई से शुरू होने वाले सावन के महीने में इस बार चार सोमवार पड़ेंगे। वैसे तो इस पूरे महीने ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे होते हैं, लेकिन सोमवार को लोग जो लोग व्रत-उपवास करते हैं, वो इस दिन अवश्य ही मंदिर जाकर भोलेनाथ की अराधना करते हैं। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से भोलेनाथ की अराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
साड़ी
- फोटो : instagram
साड़ी
ये जरूरी नहीं है कि आप सावन में हरे रंग की साड़ी पहनकर मंदिर जाएं। आप लाल रंग की ऐसी बनारसी साड़ी पहनकर भी पूजा के लिए मंदिर जा सकती हैं। साड़ी पहन रही हैं तो इसका पल्लु सही से अटैच करें, क्योंकि खुला पल्लु भीड़ में आपको परेशान कर सकता है। वहीं अपने बालों को भी खुला रखने की जगह मेसी बन बनाएं। मेसी बन के साथ गजरा भी लगा सकती हैं।

प्लाजो सूट
- फोटो : instagram
प्लाजो सूट
कुछ आरामदायक पहनना है तो साड़ी की जगह प्लाजो सूट कैरी करें। प्लाजो पहनकर आप जमीन पर बैठकर भी पूजा कर सकेंगी। चूड़ीदार पायजामी तो कतई पहनकर मंदिर न जाएं। इससे आपको काफी उलझन होगी। ऐसे में प्लाजो सूट पहनकर मंदिर जाएं। इसके साथ बालों को हल्का कर्ल करके हाफ टाई करें।

शरारा सूट
- फोटो : instagram-Falaq Naazz
शरारा सूट
शरारा सूट देखने में काफी अच्छा लगता है और आज-कल तो ये काफी ट्रेंड में भी है। इसी वजह से ये हर लड़की के पास होता भी है। इसलिए आप शिवालय शरारा सूट पहनकर भी जा सकती हैं। पीला रंग होता भी काफी शुभ है, इसलिए आप ऐसा पीले रंग का शरारा पहनकर मंदिर जाएं।

कुर्ता और पैंट
- फोटो : instagram
कुर्ता और पैंट
कुछ हल्का लेकिन क्लासी लुक कैरी करना चाहती हैं तो हरे रंग की पैंट और उसके साथ का कुर्ता भी आप कैरी कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट के साथ अपने बालों को हाफ टाई करें, ताकि आपके खुले बाल बार-बार आपको परेशान न करें। इसके साथ पैरों में फ्लैट्स ही पहनें।