फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjabi Actress: वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज, इनका हर लुक होता है सबसे जुदा

Thu, 16 May 2024 12:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 16 May 2024 12:19 PM IST
सार

पंजाब इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने लुक से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। 

विज्ञापन
top Punjabi Actress Looks Shehnaaz Kaur Gill to Sargun Mehta Sonam Bajwa
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज - फोटो : instagram

Punjabi Actress: जब भी बात आती है बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो इसमें आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या रॉय बच्चन और भी कई अभिनेत्रियों का नाम लोगों के जहन में सबसे पहले आता है। इनके लुक्स से लेकर इनकी एक्टिंग तक के लाखों लोग दीवाने हैं।

इसी तरह से जब बात आती है पंजाबी अभिनेत्रियों की तो इनमें कई अभिनत्रियों का नाम सबकी जुबां पर आता है। कई पंजाबी अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं।

भले ही आपने पंजाबी फिल्में ज्यादा न देखी हों, लेकिन शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने पंजाबी गानों पर डांस न किया हो। हर शादी-विवाह या अन्य पार्टी में पंजाबी गानों के बिना डांस अधूरा होता है। ऐसे में चलिए आज के इस लेख में आपको कुछ ऐसी पंजाबी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं, जिनपर लोग भी अपना प्यार बरसाते रहते हैं। 

top Punjabi Actress Looks Shehnaaz Kaur Gill to Sargun Mehta Sonam Bajwa
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज - फोटो : instagram
सोनम बाजवा

युवाओं का क्रश कही जाने वाली अभिनेत्री सोनम बाजवा की खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा हैं। खूबसूरती के साथ-साथ लोगों को उनके बोलने का अंदाज भी काफी पसंद आता है। वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके एथनिक के साथ-साथ हर लुक काफी प्यारे होते हैं। अगर आप भी किसी को इंप्रेस करने का सोच रही हैं तो सोनम के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
top Punjabi Actress Looks Shehnaaz Kaur Gill to Sargun Mehta Sonam Bajwa
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज - फोटो : instagram

सरगुन मेहता

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो सरगुन मेहता को न जानता हो। सरगुन फिल्मों में हमेशा टिपिकल पंजाबी सूट पहने दिखाई देती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो अपना ग्लैमरस अवतार भी दिखाती रहती हैं। उनके वेस्टर्न लुक्स काफी खूबसूरत होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
top Punjabi Actress Looks Shehnaaz Kaur Gill to Sargun Mehta Sonam Bajwa
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज - फोटो : instagram

शहनाज गिल

पंजाबी फिल्म जगत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शहनाज गिल ने अपना सिक्का जमा लिया है। वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। उनके लुक्स पर लोग हमेशा फिदा रहते हैं। खासतौर पर वो अक्सर पारपंरिक परिधानों में भी दिखाई देती हैं, जो देखने में प्यारा लगता है। 

विज्ञापन
top Punjabi Actress Looks Shehnaaz Kaur Gill to Sargun Mehta Sonam Bajwa
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज - फोटो : instagram
पारुल गुलाटी

पंजाब की मशहूर अभिनेत्री पारुल गुलाटी एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। वो "NishHair" नाम से हेयर एक्सटेंशन ब्रांड चला रही हैं और इस बिजनेस को उन्होंने अपने दम पर सफल बनाया है। उनका हर लुक काफ खूबसूरत होता है। वो एक मॉडल भी रही हैं, ऐसे में उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed