फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bangles Design For Sawan: इस सावन पहनिए ऐसी बेहतरीन चूड़ियां और चार-चांद लगा दीजिए अपने लुक में

Fri, 11 Jul 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 11 Jul 2025 09:48 AM IST
सार

Trendy Bangles Design For Sawan 2025: जुलाई महीने से सावन का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में  हम आपको चूड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप नयी तरह से कैरी कर सकती हैं।  

विज्ञापन
trendy Bangles Design For Sawan image how to style bangles
इस सावन खास चूड़ियों को पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : Adobe stock
Trendy Bangles Design For Sawan 2025: सावन का महीना इस साल 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने में लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस महीने भोलेनाथ की पूजा की जाए और उनका प्रिय भोग उन्हें लगाया जाए तो इससे हर मनोकामना पूरी होती है।


इसी क्रम में जान लें कि भगवान शिव का प्रिय रंग हरा है, ऐसे में इस महीने आप हरे रंग की चूड़ियां अपने हाथों में पहन सकती हैं। हरे रंग की चूड़ियों का कलेक्शन हम आपको दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी भगवान शिव की पूजा हरे रंग की चूड़ियां पहनकर कर सकें। 
trendy Bangles Design For Sawan image how to style bangles
पहली डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

हरे रंग की वेलवेट चूड़ियों के साथ आप चाहें तो ऐसे कुंदन वाल कड़े पहन सकते हैं। सिंपल सी चूड़ियों के साथ ऐसे हैवी कड़े देकने में अच्छे लगते हैं। हैवी कड़ों के साथ हल्के पर्ल वाले कंगन भी आप अपने इस लुक में एड कर सकती हैं, ताकि आपके हाथ खूबसूरत लगें। 

trendy Bangles Design For Sawan image how to style bangles
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

हरे रंग की कांच की ऐसी चूड़ियों के साथ आप गोल्डन कड़े कैरी कर सकती हैं। गोल्डन और हरे रंग का कॉम्बिनेशन देखने में कमाल का लगता है। यदि सिंपल साड़ी कैरी कर रही हैं तो उसके साथ इस तरह से चूड़ियों का सेट बनाकर पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy Bangles Design For Sawan image how to style bangles
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

हरे और पीली रंग की कामदार चूड़ियों का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है। ऐसे में आप अपने लिए ऐसी कामदार चूड़ियां भी खरीद सकती हैं। इन्हें पहन रही है तो आपको इसके साथ कुछ और कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ये खुद में ही काफी कमाल की दिखती हैं। 

विज्ञापन
trendy Bangles Design For Sawan image how to style bangles
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

कुछ क्लासी तरह से चूड़ियों को कैरी करना है तो सिंपल हरे रंग की चूड़ियों के साथ गोल्ड के कड़े कैरी करें। ऐसे यदि आप कंगन कैरी करेंगी तो आपका लुक काफी खूबसूरत दिखेगा। इसे खासतौर पर तब पहनें, जब आप हल्के रंग की साड़ी कैरी कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed