सब्सक्राइब करें

Trendy Hair Style For Short Hair: छोटे बालों पर खूब फबती हैं ऐसी हेयर स्टाइल, एक बार ट्राई करके देख लीजिए

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Nov 2025 01:12 PM IST
सार

Trendy Hair Style For Short Hair: अगर आपके बाल भी छोटे और पतले हैं और आप ये समझ नहीं पा रहे कि कैसी हेयर स्टाइल बनाएं तो ये लेख आपके काम का है। 

विज्ञापन
trendy hair style for short and thin hair with image in hindi
: छोटे बालों पर खूब फबती हैं ऐसी हेयर स्टाइल, एक बार ट्राई करके देख लीजिए - फोटो : instagram

Trendy Hair Style For Short Hair: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। काफी हद तक ऐसा सच भी है। जिन लड़कियों के बाल लंबे होते हैं, वो आउटफिट के हिसाब से अपनी हेयर स्टाइल बनाती हैं और अपना पूरा लुक बदल देती हैं। दिक्कत उनके सामने आती है, जिन लड़कियों के बाल छोटे होते हैं।



अगर आपके बाल छोटे हैं और आप सोचती हैं कि हेयरस्टाइल के ज्यादा विकल्प नहीं हैं, तो अब ये सोच बदलने का समय है। आजकल छोटे बालों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और इनके साथ स्टाइलिश लुक पाना पहले से कहीं आसान हो गया है।

चाहे ऑफिस जाना हो, पार्टी में जाना हो या शादी समारोह में शामिल होना, छोटे वालों में भी सही हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को बदल सकती है।  यहां दिए गए हेयरस्टाइल आइडियाज आपको हर मौके पर सबसे अलग और आकर्षक बना देंगे।

Trending Videos
trendy hair style for short and thin hair with image in hindi
ब्रेडेड लुक - फोटो : instagram
ब्रेडेड लुक

अगर आपके बाल हल्के और छोटे हैं तो इस तरह की ब्रेडेड हेयर स्टाइल आप अपने बालों में बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस आगी की साइड से बालों को स्टाइलिश तरह से मोड़ना है और पीछे की साइड ले जाना है। सभी बालों को पीछे एक साथ अटैच करें। बालों को अटैच करने के लिए आपको कई सारी जूड़ापिन की जरूरत भी पड़ सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से अपना लुक बदल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy hair style for short and thin hair with image in hindi
हाफ टाई विद गजरा - फोटो : instagram
हाफ टाई विद गजरा

हल्के और छोटे बालों के लिए ये हेयर स्टाइल भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए बीच की मांग निकालकर दोनों साइड से आगे के बालों को हल्का-हल्का पीछे लेकर जूड़ापिन से अटैच करें। इस दौरान आप पीछे की साइड क्लेचर भी लगा सकती हैं। चाहें तो यहां क्लेचर की जगह क्लिप्स लगाएं और उसमें गजरा एड करें। 
trendy hair style for short and thin hair with image in hindi
स्लीक लो बन - फोटो : instagram
स्लीक लो बन

नजर डालें इस तीसरी हेयर स्टाइल पर तो इसमें आपको स्लीक का बन बनाना है। ये हेयर स्टाइल काफी ट्रेंडिंग है, जिसेे आप खुद भी बना सकती हैं। इसके लिए बीच की मांग निकालकर आपको बालों को अच्छी तरह से कंघी करके चिपका लें। अब इसे लेकर पीछे की साइड लो बन बना लें। बस आपका स्लीक बन तैयार है। चाहे तो इस लोग स्लीक बन पर गजरा लगा लें।  
विज्ञापन
trendy hair style for short and thin hair with image in hindi
पोनीटेल विद फूल - फोटो : instagram
पोनीटेल विद फूल

अगर आपके बाल इतने लंबे हैं, कि उनसे छोटी सी पोनीटेल बन सकती है, तो एथनिक आउटफिट के साथ इस हेयर स्टाइल का चयन करें। इसके लिए आपको बस पहले तो बालों में हल्का बाउंस देना है। उसके बाद बाउंसी हेयर में पोनीटेल बनानी है। यहां रबड़ लगाई है, वहीं पर दो फूल भी अटैच करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed