{"_id":"690aea02ea8c26ad7c042443","slug":"trendy-saree-design-inspired-by-nita-ambani-perfect-for-wedding-season-2025-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nita Ambani Saree Looks: नीता अंबानी के जैसी ये 5 साड़ी आपके पास भी जरूर होनी चाहिए....","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Nita Ambani Saree Looks: नीता अंबानी के जैसी ये 5 साड़ी आपके पास भी जरूर होनी चाहिए....
Wed, 05 Nov 2025 03:54 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 05 Nov 2025 03:54 PM IST
सार
Trendy Saree Design Inspired By Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके साड़ी लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Nita Ambani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trendy Saree Design Inspired By Nita Ambani: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी न केवल अपनी शालीनता और गरिमा के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उनका हर लुक परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल होता है। खासतौर पर उनके साड़ी लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं नीता अंबानी के इस पेस्टल साड़ी लुक पर तो इस जेड ग्रीन रंग की साड़ी में नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके बॉर्डर पर सिल्वर स्टोन का वर्क है, जो देखने में भी बेहद कमाल का है। आप भी चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी अवश्य पहनें।

दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
विंटेज वर्क वाली इस नीले रंग की साड़ी में नीता अंबानी का अंदाज काफी अलग लग रहा है। उनकी इस साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है, जो साड़ी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है। इस तरह का साड़ी लुक किसी शादी के मौके पर कमाल का लगता है। इस लुक को पूरा करने के लिए खास हेयर स्टाइल भी बनाएं।

तीसरा लुक
- फोटो : Instagram-Swadesh Online
तीसरा लुक
नीता अंबानी की ये साड़ी मलबरी रेशम से बनी है, जिसमें उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। इस तरह की साड़ी को बनने में काफी समय और हाथ की कारीगरी लगती है, इसी कारण ये काफी महंगी भी होती है। ऐसी साड़ी पर होने वाला जरी का काम ही उसे बाकियों से अलग बनाता है। ऐसे में नीता अंबानी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।

चौथा लुक
- फोटो : Instagram-Swadesh Online
चौथा लुक
इस तरह की रंगकाट साड़ी शादी जैसे मौके पर कमाल की लगेगी, क्योंकि इसका काम काफी भारी होता है। ऐसे में आप भी ऐसी साड़ी खरीद सकती हैं। ऐसी साड़ी कैरी कर रही हैं तो मेकअप हल्का ही रखें, क्योंकि साड़ी में भारी काम पहले से ही है। हल्के मेकअप और पारंपरिक हेयर स्टाइल से आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा।