Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
tv actress sonarika bhadoria troll for her big size jeans in skinny waist getting hilarious reply to trollers
{"_id":"5f61ba202dd30e05110b52a0","slug":"tv-actress-sonarika-bhadoria-troll-for-her-big-size-jeans-in-skinny-waist-getting-hilarious-reply-to-trollers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने पहनी ऐसी जींस, यूजर ने कर दिया ट्रोल और फिर मिला कुछ ऐसा जवाब","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने पहनी ऐसी जींस, यूजर ने कर दिया ट्रोल और फिर मिला कुछ ऐसा जवाब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवों के देव महादेव में पार्वती के किरदार में सोनारिका भदोरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवों के देव महादेव में देवी पार्वती का रोल निभा कर मशहूर हुईं सोनारिका भदोरिया ने अपने ट्रोलर को उन्ही की भाषा में जवाब दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आजकल सितारों की एक्टीविटी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं इन सितारों की तस्वीरों में अक्सर लोग भद्दे कमेंट कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हैं। जहां कुछ एक्ट्रेस इन ट्रोलर्स के कमेंट्स को अनदेखा करती हैं तो वहीं कुछ करारा जवाब भी देती हैं। ऐसा ही कुछ किया सोनारिका भदोरिया ने।
सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रहीं सोनारिका ने ट्रोलर्स को उनकी भाषा में जवाब दे दिया। दरअसल, सोनारिका ने इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले ही अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन हॉट तस्वीरों में सोनारिका ने रेड कलर का क्रॉप टॉप पहन रखा है। जिसके साथ वो नीले रंग की जींस पहने नजर आ रही हैं। सोनारिका ने इस लुक को रेड लिप्स के साथ ही गले में चोकर नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है।
सोनारिका ने इस हॉट लुक और अपनी स्लिम कमर दिखाने के लिए बड़े साइज जींस पहन रखी है। जिसकी साइज काफी ढीली है। सोनारिका के इस लुक को देख जहां कुछ फैन तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि सोनारिका ने ट्रोलर की बातों का उन्ही की भाषा में जवाब दिया।
सोनारिका की बड़े साइज की जींस पर एक ट्रोलर ने कमेंट किया कि 'तुम सूखकर मर जाओ', ट्रोलर के इस कमेंट पर सोनारिका ने करारा जवाब देते हुए लिखा कि 'तुम तो इतने फूले हुए हो फट कर नहीं मरे अभी तक'। वहीं एक और ट्रोलर ने सोनारिका को लिखा कि ये 28 की कमर है तो 34 साइज क्यों ली है आपने? इस कमेंट पर भी सोनारिका ने जवाब दिया है कि आपके पापा ने पैसा दिया है जींस का? नहीं ना , तो चुप रहो'
विज्ञापन
5 of 5
Sonarika Bhadoria
- फोटो : instagram
सोनारिका भदोरिया लाइफ ओके के शो देवों के देव महादेव में देवी पार्वती का रोल निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं। वहीं असल जिंदगी में वो अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनका गॉर्जियस लुक नजर आता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।