सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2025: लाल रंग की ड्रेस के साथ कैसा मेकअप करें और कैसी लिपस्टिक लगाएं ?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:46 AM IST
सार

लाल रंग की ड्रेस पहले से ही बहुत बोल्ड और आकर्षक होती है, इसलिए मेकअप ऐसा होना चाहिए जो आपके लुक को संतुलित और क्लासी बनाए।

विज्ञापन
Valentine Day Special Makeup Tips and Lipstick For Red Colour Dress
लाल रंग की ड्रेस के साथ कैसा मेकअप करें और कैसी लिपस्टिक लगाएं ? - फोटो : instagram

Valentine Day 2025: फरवरी का महीना अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस महीने में प्यार सा सप्ताह पड़ता है, जिसका इंतजार हर कोई सालभर करता है। ये हफ्ता खासतौर पर कपल्स के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस पूरे हफ्ते वो अपने पार्टनर को उसके खास होने का एहसास होने का एहसास कराते हैं।



इस दिन लाल रंग का काफी महत्व होता है, क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। इसी के चलते लड़कियां इस दिन लाल की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। वैसे तो लाल ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है, लेकिन यदि आप इसके साथ गलत लिपस्टिक और मेकअप का चयन करेंगी तो आपका लुक बिगड़ भी सकता है। इसी वजह से हम यहां आपको बताएंगे कि लाल रंग की ड्रेस के साथ कैसा मेकअप करें और कैसी लिपस्टिक लगाएं। 

Trending Videos
Valentine Day Special Makeup Tips and Lipstick For Red Colour Dress
सही से करें लिपस्टिक का चुनाव - फोटो : Adobe stock

 सही से करें लिपस्टिक का चुनाव

लाल ड्रेस के साथ लिपस्टिक चुनते समय यह ध्यान रखें कि आपका लुक बैलेंस्ड और क्लासी दिखे। यदि आप गलत शेड का चयन करेंगी तो आपका लुक खराब लगेगा। इसी के चलते हम यहां आपको कुछ रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लाल ड्रेस के साथ कमाल लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day Special Makeup Tips and Lipstick For Red Colour Dress
रेड लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

रेड लिपस्टिक 

  • अगर आप क्लासिक और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो ड्रेस से मिलता-जुलता रेड शेड लगाएं।
  • इसके लिए आप रूबी रेड, ब्राइट रेड, चेरी रेड, या डीप रेड शेड्स ट्राई कर सकती हैं।  
Valentine Day Special Makeup Tips and Lipstick For Red Colour Dress
न्यूड लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

न्यूड लिपस्टिक 

  •  अगर आप सटल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो न्यूड, पीच, या ब्राउनिश-न्यूड लिपस्टिक का चुनाव करें।
  • यह ड्रेस के बोल्ड कलर को बैलेंस करेगा।
  • न्यूड शेड की लिपस्टिक तभी लगाएं, जब आप अपना लुक सिंपल रखना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Valentine Day Special Makeup Tips and Lipstick For Red Colour Dress
वाइन या बरगंडी - फोटो : Adobe stock

वाइन या बरगंडी

  • यदि आपको डार्क रंग पसंद है, लेकिन लाल लिपस्टिक नहीं लगाना चाहती हैं तो अन्य गहरे रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें
  • इन रंगों में मरून, बरगंडी, या प्लम शेड आपको डिफरेंट और रिच लुक देंगे।
  • यह खासतौर पर शाम के इवेंट्स के लिए परफेक्ट रहेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed