{"_id":"67947ece957f9d1da002b58a","slug":"valentine-s-day-2025-latest-collection-of-red-dress-for-14-february-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day 2025: अभी से खरीद कर रख लें ऐसी लाल ड्रेस, वैलेंटाइन डे पर आएगी काम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Valentine's Day 2025: अभी से खरीद कर रख लें ऐसी लाल ड्रेस, वैलेंटाइन डे पर आएगी काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:17 PM IST
सार
अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर एक खास और खूबसूरत लाल ड्रेस खरीदने का सोच रही हैं, तो यह एक बेहतरीन विचार है। लाल रंग प्यार का प्रतीक है, ऐसे में लाल रंग की ड्रेस आपके प्यार को दर्शाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
वैलेंटाइन डे
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Valentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। वैसे तो ये दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है, लेकिन कपल्स इसे काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। कपल्स वैलेंटाइन डे के दिन अपने प्रियजनों को गिफ्ट्स, कार्ड्स, फूल (खासकर गुलाब), चॉकलेट्स और प्यार भरे संदेश भेजते हैं। कई लोग इस दिन के लिए खास डिनर डेट्स भी प्लान करते हैं, जिससे उनका प्रेम और भी गहरा होता है।
यदि आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ डेट नाइट पर जाना चाहती हैं तो लाल रंग की ड्रेस अभी से खरीद कर अपने कलेक्शन में शामिल करें। यहां हम आपको लाल रंग की ड्रेस का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
बैकलेस ड्रेस
- फोटो : instagram
बैकलेस ड्रेस
यदि आप डेट पर जाने के हिसाब से ड्रेस की तलाश कर रही हैं तो ऐसी डीपनेक बैकलेस ड्रेस एक बेहतर विकल्प है। ऐसी ड्रेस देखने में काफी खूबसूरत लुक देती है। इसी कैरी करते वक्त आपको इसके साथ अलग इनरवियर पहनने पड़ेंगे। ऐसी ड्रेस तभी पहनें, जब आप डीपनेक और बैकलेस पहनने में कंर्फटेबल हों।
3 of 7
मिनी स्कर्ट और टॉप
- फोटो : instagram
मिनी स्कर्ट और टॉप
ग्लैमरस लुक के लिए आप मिनी स्कर्ट खरीद सकती हैं। इसके साथ क्रॉप टॉप पहनें, तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा। शिमर वाली ऐसी ड्रेस देखने में कमाल की लगती है। ऐसी ड्रेस के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखें। गले मे हल्का सा पैंडेट डालें, उससे आपका लुक और भी प्यारा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बॉडीकॉन गाउन
- फोटो : instagram
बॉडीकॉन गाउन
बहुत सी लड़कियों को बॉडीकॉन गाउन पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप ऐसा फिटिड बॉडीकॉन पहनकर डेट नाइट पर जा सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ पैरों में प्वॉइंटेड हील्स ही पहनें। हील्स आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगी। मेकअप भी इसके साथ बोल्ड ही रखें।
विज्ञापन
5 of 7
बार्बी ड्रेस
- फोटो : instagram
बार्बी ड्रेस
यदि आप डेट नाइट पर क्यूट दिखना चाहती हैं तो मलाइका के जैसी ड्रेस खरीदें। ऐसी ड्रेस के साथ अगर आप पैरों में जूते पहनेंगी तो आपका लुक और भी प्यारा दिखेगा। ऐसी ड्रेस आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन भी आसानी से मिल जाएगी। इसके सा अपने बालों को कर्ल करें, तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।