22 मई को वट सावित्री की पूजा होगी। इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वट सावित्री की पूजा में बरगद के पेड़ की फेरी लगाई जाती है और पूरा दिन उपवास रखा जाता है। व्रत की तैयारी का उत्साह तो हर महिला को होता है लेकिन नव विवाहिताओं के लिए ये दिन कुछ ज्यादा ही खास होता है। इस दिन सोलह श्रंगार कर हर सुहागन तैयार होती है। हाथों में मेहंदी रचाए बिना तो सोलह श्रंगार अधूरा है। ऐसे में आज हम लेकर आएं कुछ लेटेस्ट और आसान सी मेहंदी की डिजाइन। जिसे आप बड़ी ही आसानी से हाथों पर रचा सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन।
Mehndi Designs: मेहंदी के बिना अधूरा रह जाएगा सोलह श्रंगार, हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत डिजाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथों पर मेहंदी लगानी है लेकिन समय कम है तो परेशान न हो। इस लेटेस्ट डिजाइन के साथ आपका श्रंगार अधूरा नहीं रहेगा। फ्लोरल डिजाइन की ये मेहंदी फटाफट हाथ में लग जाएगी और देखने में भी खूबसूरत लगेगा।
मेहंदी लगाने का शौक है लेकिन अच्छे से लगाना नहीं आता है। साथ ही इस लॉकडाउन में किसी को घर बुलाकर मेहंदी लगवा भी नहीं सकती तो ये डिजाइन आपके काम आएगी। पूरे हाथ में इसे आसानी से लगाया जा सकता है। साथ ही इससे हाथ भी भर जाएगा।
हाथों पर रचाने के लिए पतली बेल की ये डिजाइन भी काफी खूबसूरत है। इसे आगे और पीछे दोनों तरफ लगाया जा सकता है।
नई शादीशुदा महिलाओं के लिए ये पूरे हाथ में भरकर लगाने के लिए ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। तो इन खूबसूरत डिजाइन को अपने हाथों पर सजाइए और व्रत कर पति की लंबी उम्र की कामना करिए।
A post shared by Roja Mottu (@roja_mottu) on