खूबसूरत और आकर्षक दिखाना हर महिला या लड़की की चाह होती है। इसलिए वो अपने हिसाब से साजो-श्रृंगार पर जोर देती है। वैसे तो महिलाएं किसी भी परिधान में काफी खूबसूरत और हसीन दिखाई देती हैं, मगर साड़ी एक ऐसा वस्त्र है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। भारत में साड़ी पहनने का काफी ज्यादा प्रचलन है। यहां पर महिलाएं खास मौको पर ही साड़ी पहनना पसंद करती हैं। महिलाएं घर में पूजा-पाठ और विवाह आदि के शुभ अवसरों पर साड़ी पहनती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी पहनने का क्रेज आम घरेलू महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी हसीनाओं के बीच भी काफी ज्यादा है। कुछ अभिनेत्रियां तो अक्सर साड़ी में ही नजर आती हैं। उन्हीं में से एक विद्या बालन हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन विद्या बालन की 10 खूबसूरत और ट्रेडिशनल साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी पहनकर काफी सुंदर और आकर्षक लग सकती है।
Vidya Balan Photos: विद्या बालन के इन 10 साड़ी लुक को हर महिला कर सकती है कॉपी, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन