फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: विद्या बालन ने साड़ी पहन दिखाई ऐसी अदाएं, प्लस साइज वुमन ले सकती हैं टिप्स

Thu, 15 Sep 2022 05:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
vidya balan in black shimmer saree with full sleeve blouse look stylish
विद्या बालन - फोटो : instagram

विद्या बालन उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जो अपनी फिगर से ज्यादा अपनी एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि भले ही विद्या प्लस साइज वुमन में शामिल हों लेकिन फैशन और स्टाइल के मामले में वो हमेशा आगे ही रहती हैं। ज्यादातर मौकों पर भले ही विद्या साड़ी पहने दिखती हों। लेकिन साड़ी में भी उनका स्टाइलिश लुक महिलाओं को इंस्पिरेशन दे जाता है। 

vidya balan in black shimmer saree with full sleeve blouse look stylish
विद्या बालन - फोटो : instagram

विद्या बालन अक्सर अपने लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते रहती हैं। जिसमे वो कभी वेस्टर्न तो कभी साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करते भी दिख जाती हैं। ब्लैक कलर की साड़ी में उनका लुक प्लस साइज वुमन के लिए इंस्पिरेशन की तरह है। जिसमे वो बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। 

vidya balan in black shimmer saree with full sleeve blouse look stylish
विद्या बालन - फोटो : instagram

बात करें साड़ी की तो क्लोदिंग लेबल इर्थ से ली गई साड़ी पर महीन सितारों का काम था। जिसके साथ विद्या ने प्लेन मैचिंग के ब्लैक ब्लाउज को पेयर किया था। फुल स्लीव के साथ डीप वी नेक शेप के ब्लाउज के साथ इस साड़ी को ग्लैमरस लुक दिया गया है। जिसमे विद्या का लुक आकर्षक दिख रहा है। वहीं बात करें ड्रेपिंग की तो कंधे पर ओपन स्टाइल में रखा पल्लू सिजलिंग दिख रहा है। जिसे विद्या ने ब्लैक मैचिंग के ड्रालेट्स ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan in black shimmer saree with full sleeve blouse look stylish
विद्या बालन - फोटो : instagram

वहीं डार्क ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ विद्या ने ब्लैक स्मोकी आईज के साथ मेकअप को पूरा किया है। वहीं स्लीक हाई लो बन और फ्रंट में सेंटर पार्टेड हेयर परफेक्ट दिख रहे हैं। विद्या का ये लुक किसी भी प्लस साइज वुमन के लिए इंस्पिरेशन है। जिसे आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है। 

विज्ञापन
vidya balan in black shimmer saree with full sleeve blouse look stylish
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि ये पहला मौका नहीं जब विद्या के साड़ी लुक ने इंप्रेस किया है। इससे पहले भी वो सितारों से सजी मनीष मल्होत्रा की साड़ी में गजब ढाती दिखी थीं। जिसे विद्या ने स्लीक बन और रेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट लुक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed