फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काफी मिलता जुलता है विद्या बालन और दीया मिर्जा का फैशन सेंस, ये तस्वीरें हैं गवाह

Sat, 08 Aug 2020 03:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
vidya balan style inspiration for film shakuntala devi from dia mirza to aditi rao hydari
vidya balan - फोटो : instagram

विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म शंकुतला देवी के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। इसके साथ ही अपने लुक्स पर भी खासा ध्यान दे रही हैं। जिससे कि फैंस का अटेंशन मिस ना हो जाए। वैसे तो विद्या बालन अक्सर ही साड़ी में स्पॉट होती है लेकिन इस बार वो अपने लुक में कुछ और ड्रेसेज को ऐड करती नजर आ रही हैं। जिसमें मैक्सी गाउन से लेकर अनारकली कुर्ते तक शामिल हैं। वहीं साड़ियों के च्वॉइस के मामले में भी विद्या कमाल हैं। लेकिन विद्या के फैशन सेंस की कुछ बातें अभिनेत्री दीया मिर्जा से मिलती-जुलती हैं। तभी तो उनके कपड़े एक दूसरे से मैच हो जाते हैं। 



 
vidya balan style inspiration for film shakuntala devi from dia mirza to aditi rao hydari
vidya balan - फोटो : instagram

विद्या बालन ने ई प्रमोशन के दौरान लाल रंग की होल वाली साड़ी पहनी थी। रेड कलर की इस साड़ी में कंधे के पास राउंड शेप में बांधनी वर्क किया गया था। जिसमें एक छेद बना था। साड़ी के इस नए स्टाइल की वजह थी पल्लू को सेट रखना। इस छेद से हाथों को बाहर निकालने के बाद पल्लू अपनी जगह सेट रहता है और स्टाइल नहीं बिगड़ती। विद्या की ये साड़ी मीडियम ब्रांड की है। जिसे हैंड्सफ्री नाम दिया गया है। लाल कलर के मैचिंग ब्लाउज और मिनिमम मेकअप के साथ विद्या का लुक सिंपल और एलिगेंट दिख रहा था। 

vidya balan style inspiration for film shakuntala devi from dia mirza to aditi rao hydari
dia mirza - फोटो : instagram

वहीं कुछ महीनों पहले ही दीया मिर्जा ऐसी ही हैंड्सफ्री साड़ी यानी की छेद वाली साड़ी में नजर आ चुकी हैं। एथिकिल फैशन लुक में नजर आने वाली दीया अक्सर अलग लुक ट्राई करती हैं। दीया ने बस हरे रंग की साड़ी को चुना है। जिसके साथ वो स्लीवलेस राउंड नेक ब्लाउज में नजर आई थीं। वहीं दीया ने इस लुक को सिल्वर ऑक्सीडाइड लांग नेकपीस और सिंपल बन के साथ इस लुक को पूरा किया था। हालांकि दोनों का लुक ही जबरदस्त है और फैशन के मामले में बिल्कुल एलिगेंट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan style inspiration for film shakuntala devi from dia mirza to aditi rao hydari
vidya balan - फोटो : instagram

हालांकि ये पहली बार नही हैं। इससे पहले विद्या फिल्म शंकुतला के ई प्रमोशन के लिए मैक्सी गाउन में नजर आ चुकी हैं। जहां उन्होंने डिजाइनर पायल प्रताप की डिजाइन की नीले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी थी। आंखों में काजल और पिंक लिप्स के साथ बालों में पोनीटेल बनाए विद्या रेडी थीं। 

विज्ञापन
vidya balan style inspiration for film shakuntala devi from dia mirza to aditi rao hydari
aditi rao hydari - फोटो : instagram

वहीं इस ड्रेस को अदिति राव हैदरी भी पहने स्पॉट हो चुकी हैं। लाल रंग की हूबहू इस ड्रेस को अदिति ने कमर पर चौड़े बेल्ट के साथ टीमअप किया है। जिसके साथ खुले बाल और पिंक लिप्स में उनका लुक इंप्रेसिव दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed