फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion: ऐसा अनारकली सूट शादी में पहनेंगी तो रिश्तेदार भी देखकर करेंगे तारीफ

Sun, 05 May 2024 09:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 05 May 2024 09:54 AM IST
सार

अगर आपके घर में शादी है और आप कपड़ों को लेकर डाउट में हैं तो अनारकली सूट आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन
Wedding Fashion for woman trendy anarkali kurta design
अनारकली सूट - फोटो : instagram
Latest Anarkali Suit: वैसे तो आज के समय में लड़कियां ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो खूबसूरत होने के साथ आरामदायक भी हों लेकिन जब बात शादी की आती है, तो विवाह समारोह के लिए हर कोई एक से बढ़कर एक खूबसूरत कपड़े लेना पसंद करता है। खासतौर पर जब शादी अपने घर में हो तब तो सबसे खूबसूरत और अलग दिखना स्वाभाविक है।


बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें लहंगा-साड़ी पहनना पसंद नहीं होता है। ऐसे में वो शादी के हिसाब से अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं। अनारकली हमेशा ट्रेंड में भी रहते हैं। इसी के चलते बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी अक्सर इवेंट्स में हैवी अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं।

अगर आप अपने लिए भी अनारकली सूट बनवाने का सोच रही हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लेटेस्ट अनारकली लुक दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों का दिल जीता है। अगर आप ऐसा सूट शादी अटैंड करेंगी तो आपके रिश्तेदार भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। 
Wedding Fashion for woman trendy anarkali kurta design
अनारकली सूट - फोटो : instagram

संजीदा शेख

अगर चूड़ीदार पायजामी के साथ अनारकली सूट कैरी करना है तो ये आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इसके साथ फुल स्लीव बनवाएं, ताकि आपका लुक रॉयल दिखे। इसके साथ इसे बनवाते वक्त घेर का ध्यान अवश्य रखें। 

Wedding Fashion for woman trendy anarkali kurta design
अनारकली सूट - फोटो : instagram

रश्मिका मंदाना 

अगर आप ज्यादा हैवी अनारकली नहीं पहनना है तो आप ऐसा ग्रीन रंग का अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ कानों में हैवी झुमके आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इसके साथ अगर आप हील्स पहनेंगी तो आपका लुक और प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Fashion for woman trendy anarkali kurta design
अनारकली सूट - फोटो : instagram

सोनम कपूर

अगर आपकी खुद की नई शादी हुई है तो आप ऐसा लाल रंग का फ्लोरल अनारकली गाउन अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों में जूड़ा बनाते हुए गुलाब का फूल लगाकर आप भी अपना लुक पूरा करें। 

विज्ञापन
Wedding Fashion for woman trendy anarkali kurta design
अनारकली सूट - फोटो : instagram

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी रॉयल लुक के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने मल्टीकलर अनारकली सूट में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में वो बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस खूबसूरत अनारकली के साथ एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनते हुए खूबसूरत बिंदी सी माथे पर लगाई थी। आप भी चाहें तो ऐसा सूट अपने लिए बनवा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed