Wedding Fashion: भाई की शादी में बिखेरना है जलवा तो प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स पर डालें एक नजर
यदि आपके भाई की शादी भी पक्की हो गई है तो आप प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं।
बात शादी की हो रही है तो हल्दी की रस्म सबसे पहले आती है। हल्दी की रस्म में आप लहंगे को अलग ट्विस्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको पीले रंग के लहंगे के साथ स्लीवलेस कुर्ती स्टाइल ब्लाउज पहनना है। इस लहंगे के साथ ज्वेलरी को हल्की ही रखें। यदि विवाहित हैं तो गले में सिर्फ मंगलसूत्र पहनें और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनें।
मेहंदी
मेहंदी के कार्यक्रम में आपको सिंपल लुक ही कैरी करना चाहिए। इसके लिए सिंपल सा सूट कैरी करें, ताकि मेहंदी लगवाने के बाद आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चाहें तो सूट के साथ बालों में चोटी बनाएं। परांदा लगाकर अपने बालों को अच्छी तरह से स्टाइल करें।
तिलक
लड़कों की शादी में तिलकोत्सव यानी कि तिलक समारोह का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपनी भाई के तिलकोत्सव में टर्कॉइज ब्लू रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर जरी वर्क और एम्ब्रॉयडरी थी, जो उनके लुक को एक अलग ही चमक दे रही थी।
बात करें शादी के दिन की तो प्रियंका चोपड़ा ने संगीत नाइट के लिए ब्लैक कलर का ग्लिटर लहंगा पहना था। यदि आपको ग्लैमरस लुक कैरी करना पसंद है तो जो इस तरह का लहंगा कैरी करें। ध्यान रखें कि इस तरह के लहंगे के साथ आपके बाल भी अलग तरह से स्टाइल किए हुए हों।