फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: मृणाल ठाकुर के पारंपरिक लिबास होते हैं खास, सहेली की शादी में होना है शरीक तो लें टिप्स

Thu, 08 Dec 2022 12:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 08 Dec 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Wedding Fashion Take Inspiration From Mrunal Thakur Latest Saree Look See Photos Images
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

मृणाल ठाकुर फिल्मों में अपनी खास पहचान बना रही हैं। एक्टिंग के साथ ही उनकी स्टाइल भी खास दिखती है। एलिगेंट और क्लासी लुक में अक्सर मृणाल अपने अंदाज से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। शार्ट ड्रेसेज हो या फिर पैट्स, मृणाल बोल्ड कट टॉप के साथ इन लुक्स को ग्लैमरस बना देती हैं। वहीं बात जब पारंपरिक लिबास की आती है तो मृणाल का अलग ही लुक देखने को मिलता है। जो सादगीभरा और खूबसूरत दिखता है।

शादियों का सीजन तो चल ही रहा है। अगर आप भी सहेली की शादी में शामिल होने वाली हैं और अपने लिए खूबसूरत लुक की तलाश में हैं। तो मृणाल ठाकुर की तरह इन कपड़ों के साथ तैयार हो सकती हैं। 

Wedding Fashion Take Inspiration From Mrunal Thakur Latest Saree Look See Photos Images
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
लहरिया प्रिंट लांग कुर्ता

सहेली की शादी में मेहंदी या हल्दी के फंक्शन में शामिल होने के लिए अगर आप किसी खूबसूरत, सिंपल से लुक की तलाश में हैं। तो मृणाल ठाकुर की तरह लहरिया प्रिंट को चुनें। ये आपको बेशक भीड़ में अलग दिखाएगा। लांग अनारकली कुर्ते के साथ फुल स्लीव काफी खूबसूरत लगेगी। वहीं माथे पर बिंदी और बालों को फ्रंट ट्विस्ट देखर खास बना सकती हैं। जबकि मिनिमम मेकअप आपके नेचुरल ग्लो को उभारेगा। 

Wedding Fashion Take Inspiration From Mrunal Thakur Latest Saree Look See Photos Images
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
मिनिमम ज्वैलरी लुक

अगर आप बहुत सारी ज्वैलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं। तो मृणाल ठाकुर की तरह कपड़ों पर फोकस करें। ऐसे कपड़े चुनें जो खुद ही पूरी तरह से कंप्लीट लगें। सफेद रंग के इस अनारकली कुर्ते में मृणाल ठाकुर का लुक खूबसूरत दिख रहा है। झीनी सी फुल स्लीव वाली इस ड्रेस के साथ केवल ईयररिंग्स को पेयर किया गया है। जबकि न्यूड शेड पिंक लिपस्टिक के साथ आंखों पर डार्क मेकअप खूबसूरत लग रहा है। वहीं फ्रेश ब्लो ड्राई हेयर मृणाल के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Fashion Take Inspiration From Mrunal Thakur Latest Saree Look See Photos Images
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
चुनें पेस्टल कलर

लड़कियां ज्यादातर पेस्टल कलर पहनना पसंद करती हैं। अगर आप पेस्टल कलर भी डार्क चाहती हैं तो मृणाल की तरह सिल्वर ग्रे कलर के लहंगे को चुनें। जिसकी ब्लाउज डिजाइन खास हो। हाफ स्लीव के साथ बटरफ्लाई डिजाइन का ब्लाउज स्टाइलिश दिखेगा। जिसे चोकर नेकपीस के साथ पेयर करें। मृणाल की तरह मिनिमम मेकअप में असली ग्लो दिखाएं और खूबसूरत लगें। 

विज्ञापन
Wedding Fashion Take Inspiration From Mrunal Thakur Latest Saree Look See Photos Images
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट भी हैं हटके

मृणाल ठाकुर अपनी स्टाइल में हमेशा कुछ अलग एलिमेंट जोड़ती हैं। तभी तो फ्लोरल प्रिंट के लहंगा के बजाय वो लांग अनारकली कुर्ते में तैयार हुई हैं। जिसकी फुल स्लीव क्लासी लुक दे रही है। अगर आप फ्लोरल प्रिंट में कुछ हटके चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन को चुनें। जिसके साथ मृणाल ने स्लीक सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल और नेकपीस को चुना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed