फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: शादी की हर रस्म में पहनें अलग तरह की ये आउटफिट्स, सबकी नजरें होंगी आप पर

Mon, 22 Nov 2021 12:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Nov 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
wedding fashion tips haldi mehndi outfits ideas for bride
शादी फंक्शन के आउटफिट - फोटो : instagram/weddingwireindia

हर लड़की के लिए उसकी शादी जीवन का सबसे खास पल होता है। शादी मात्र कुछ घंटों की कोई पूजा या फंक्शन नहीं होती, बल्कि परिवार के लिए उत्सव जैसा होता है। जिसमें कई सारी रस्में होती हैं। हर रस्म को दुल्हन यादगार बनाना चाहती है। ऐसे में खुद को ड्रेस अप करने से लेकर मेकअप और अलग लुक देने के लिए लड़कियां काफी कुछ सोचकर रखती हैं। अक्सर देखा जाता है कि हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी में जयमाल और फेरों से लेकर विदाई तक के लिए दुल्हन अलग अलग रंग के कपड़ों का चुनाव करती हैं ताकि शादी के एल्बम में उनका हर लुक अलग लगे। ये एक अच्छा आइडिया हो सकता है। शादी की रस्मों में अगर आप एक जैसे रंग के कपड़ों को रिपीट करते हैं तो आपके लुक में कोई बदलाव नजर नहीं आता। ऐसे में अलग अलग रंग का चयन किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा आप आउटफिट के स्टाइल में भी बदलाव कर सकती हैं। अगर आपकी भी शादी नजदीक है और आप अपनी शादी के हर फंक्शन में सबसे प्यारी दुल्हन दिखना चाहती हैं तो यहां आपको कुछ आसान से टिप्स दिए जा रहे हैं। 

wedding fashion tips haldi mehndi outfits ideas for bride
हल्दी रस्म की आउटफिट - फोटो : instagram/weddingwireindia

हल्दी फंक्शन 

शादी से पहले हल्दी की रस्म होती है। इस रस्म में होने वाली दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है ताकि उसके चेहरे की रंगत बढ़े। हालांकि अब इस रस्म को बड़े लेवल पर उत्साह के साथ मनाते हैं। दुल्हन पहले से संज संवर कर बैठती है। हल्दी रस्म में अक्सर लड़कियां पीले कपड़ों में होती हैं। आप अपनी हल्दी रस्म के लिए शिफाॅन या अन्य किसी फैब्रिक की हल्की साड़ी कैरी कर सकती हैं। पीले के अलावा आप चुनरी प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट साड़ी को पहन सकती हैं। 

wedding fashion tips haldi mehndi outfits ideas for bride
मेहंदी रस्म की आउटफिट - फोटो : instagram/weddingwireindia

मेहंदी की रस्म

मेहंदी की रस्म शादी का वो अहम फंक्शन होता है, जिसमें दुल्हन के हाथों में होने वाले पति के नाम की मेहंदी रचाई जाती है। इस रस्म के लिए आप को स्टाइलिश के साथ ही कंफर्टेबल ड्रेस कैरी करनी चाहिए। आप पेपलम या क्राॅप टाॅप के साथ प्लाजो पहन सकती हैं। स्लीवलेस कुर्ते के साथ शरारा पहन सकती हैं। हरे या काही रंग के अलावा आप नीले रंग की ड्रेस या किसी भी डार्क कलर ड्रेस को मेहंदी फंक्शन पर पहन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
wedding fashion tips haldi mehndi outfits ideas for bride
संगीत फंक्शन का आउटफिट - फोटो : instagram/shanayakapoor02

संगीत 

अब शादियों में संगीत का ग्रेड फंक्शन आयोजित होता है। इसमें भी दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों के साथ संज संवर कर शामिल होती है। संगीत के कार्यक्रम के लिए आप हैवी अनारकली सूट, हल्का प्रिंटेड या एम्ब्रॉडरी वाला लहंगा पहन सकती हैं। संगीत के लिए आप मल्टी कलर, बेबी पिंक, पाउडर ब्लू रंग के आउटफिट पहनें। अगले दिन शादी के मौके पर आपको हैवी ड्रेस अप होना है, ऐसे में संगीत में हल्के मेकअप और आउटफिट को कैरी करके आप रिलैक्स होकर कार्यक्रम को इंजॉय कर सकती हैं। 

विज्ञापन
wedding fashion tips haldi mehndi outfits ideas for bride
दुल्हन का आउटफिट - फोटो : instagram/weddingwireindia

शादी 

दुल्हन शादी में लहंगा या ब्राइडल शादी पहनती हैं। आप अपने आउटफिट के रंग के चुनाव को लेकर ब्राइडल लुक में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि कपड़ों के चयन को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। आप राजस्थानी, महाराष्ट्रियन या पंजाबी स्टाइल दुल्हन लुक ले सकती हैं। सेलेब्स के ब्राइडल फोटोशूट से भी टिप्स ले सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed