Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Wedding Fashion trendy saree for own wedding actress who wear saree in own wedding
{"_id":"655ed1fb8cdb5cf61608aef4","slug":"wedding-fashion-trendy-saree-for-own-wedding-actress-who-wear-saree-in-own-wedding-2023-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Fashion: अपनी शादी में पहनना चाहती हैं साड़ी तो इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा, मिलेगी तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Wedding Fashion: अपनी शादी में पहनना चाहती हैं साड़ी तो इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा, मिलेगी तारीफ
Wedding Fashion: शादी के दिन सुंदर दिखने का सपना तो हर लड़की देखती है। इसी के चलते अपनी शादी तय होने से पहले ही वो सोच के रखती हैं, कि उन्हें कैसा मेकअप कराना है, कैसी ज्वेलरी पहननी है और कैसा उनका शादी का जोड़ा होना चाहिए।
सबसे ज्यादा सोच विचार शादी में पहनने वाले लहंगे के लिए किया जाता है क्योंकि एक तो वो काफी महंगा आता है। दूसरा शादी का लहंगा इतना हैवी होता है कि उसे ज्यादा पहना नहीं जाता। ऐसे में बहुत सी लड़कियां अपनी शादी में लहंगे को छोड़कर साड़ी को पसंद कर रहीं हैं। दरअसल, ये ट्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देखते हुए दोबारा चलन में आ रहा है। बीते कुछ समय में कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में लहंगे को साइड करके साड़ी को प्राथमिकता दी है।
साड़ी भी पारंपरिक भारतीय परिधान है, ऐसे में ये पहनकर दुल्हन और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहीं हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के दिन साड़ी पहनी थी। उनसे टिप्स लेकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
2 of 6
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
अगर आप अपनी शादी में चटक लाल रंग से दूर रहना चाहती हैं तो आलिया का ये लुक आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आलिया भट्ट की वेडिंग साड़ी पर आइवरी शेड की हल्की सी साड़ी, जिस पर गोल्डन मोटिफ्स वर्क था। सब्यसाची की इस साड़ी में आलिया दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी ज्वेलरी का चयन किया था।
3 of 6
दुल्हन का साड़ूी
- फोटो : instagram/rajkummar_rao
पत्रलेखा
राजकुमार राव के साथ सात फेरे लेने वालीं अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपनी शादी में हैवी लहंगे को साइड करके एक लाल सुर्ख रंग की साड़ी को चुना। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चुनरी भी कैरी की थी। आप भी चाहें तो पत्रलेखा की तरह लाल रंग की साड़ी अपनी शादी में पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दुल्हन की साड़ी
- फोटो : instagram/weddingwireindia
दीपिका पादुकोण
अगर लाल रंग भी नहीं पहनना चाहतीं और पेस्टल रंग भी आपको पसंद नहीं है तो दीपिका का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। एक्ट्रस ने अपनी शादी में बैंगलुरू के फेमस फैशन हाउस अंगड़ी गलैरिया की डिजाइन साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत सा दुपट्टा भी कैरी किया था।
विज्ञापन
5 of 6
नयनतारा
- फोटो : instagram
नयनतारा
अगर आपको लाल रंग बेहद पसंद है तो अभिनेत्री नयनतारा की तरह ही आप अपने शादी के खास दिन के लिए सुर्ख लाल रंग की साड़ी चुन सकती हैं। एक्ट्रेस की लाल रंग की साड़ी जिस पर महीन लाल रंग के धागों का काम किया गया था । उनकी तरह आप भी इस लाल साड़ी के साथ एमरॉल्ड का चोकर नेकपीस कैरी कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।