फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Look: इन एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा तैयार होने में लगे कई महीने, जानें इनकी खासियत

Fri, 08 Mar 2024 02:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Mar 2024 02:52 PM IST
सार

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां जिस तरह फिल्मों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट पहनती हैं, ठीक उसी तरह से असल जिंदगी में उनके वेडिंग लुक भी कमाल के होते हैं। 

विज्ञापन
Wedding Look of Rakul Preet Singh Parineeti Chopra athiya shetty kiara advani
इन एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा तैयार होने में लगे कई महीने - फोटो : instagram

हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां कई-कई महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। वो अपनी शादी के दिन के लिए सबसे अलग शादी का जोड़ा और ज्वेलरी का चयन करती हैं।



ऐसा नहीं है कि, सिर्फ आम लड़कियां ही ऐसा करती हैं। अगर बात करें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की, तो वो भी अपनी शादी के जोड़े को अपनी तरीके से तैयार कराती हैं। बहुत सी एक्ट्रेस शादी के जोड़े में अपने रिश्ते की झलक दिखाती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत की शादी हुई। ऐसे में एक बार फिर से अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक्स सुर्खियों में आ गए। आज के लेख में हम आपको कई ऐसी अभिनेत्रियों के शादी के जोड़े दिखाने जा रहे हैं, जिसे बनने में कई-कई महीने लगे हैं। इन अभिनेत्रियों में रकुल से लेकर अथिया शेट्टी तक का नाम शामिल है। 

Wedding Look of Rakul Preet Singh Parineeti Chopra athiya shetty kiara advani
इन एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा तैयार होने में लगे कई महीने - फोटो : instagram

रकुल प्रीत

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 21 जनवरी को फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ गोवा में सात फेरे लिए। एक्ट्रेस के पेस्टल पिंक आउटफिट को बनने में पूरे 3 महीने लगे थे, जिसका मतलब है कि 2000 घंटों में जाकर रकुल का ये जोड़ा तैयार हुआ था। उनका शादी का जोड़ा बेहद खास था। अपने खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने नेचुरल मेकअप को चुना। 

Wedding Look of Rakul Preet Singh Parineeti Chopra athiya shetty kiara advani
इन एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा तैयार होने में लगे कई महीने - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया शेट्टी 

पिछले साल 23 जनवरी के दिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था। ये लहंगा तैयार होने में 416 दिन का समय लगा था। इस पर जरदोजी का बेहद बारीक काम हुआ था। अथिया के गुलाबी लहंगे पर पेस्टल रंग की चिकनकारी का बारीकी से काम किया गया था। अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए अथिया ने हेवी ज्वैलरी के साथ मेकअप काफी हल्का रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Look of Rakul Preet Singh Parineeti Chopra athiya shetty kiara advani
इन एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा तैयार होने में लगे कई महीने - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेते वक्त पेस्टल पिंक रंग का लहंगा कैरी किया था। उनके इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस के इस लहंगे को तैयार करने में 279 दिनों का समय लगा था। उनकी ज्वेलरी भी बेहद खास थी। एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक को ग्रीन-सिल्वर ज्वेलरी और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया। लोग उनके ब्राइडल लुक से नजर नहीं हटा पा रहे थे। 

विज्ञापन
Wedding Look of Rakul Preet Singh Parineeti Chopra athiya shetty kiara advani
इन एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा तैयार होने में लगे कई महीने - फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने बीती साल उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी की रस्में पूरी कीं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में आईवरी रंग का लहंगा कैरी किया था। उनके इस लहंगे को बनाने में लगभग 104 दिन का समय लगा। टोनल एक्रु बेस से बने इस लहंगे पर सीक्विन का बहुत ही बारीक हैंडवर्क किया गया था। अपनी शादी के दिन परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने लहंगे के साथ काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed