{"_id":"5c306720bdec2256a03b7231","slug":"what-happens-to-dresses-worn-by-kareena-kapoor-khan-in-films-designer-manish-malhotra-reveals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में करीना के पहने हुए स्टाइलिश कपड़े आखिर जाते कहां हैं, मनीष मल्होत्रा ने खोला राज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
फिल्मों में करीना के पहने हुए स्टाइलिश कपड़े आखिर जाते कहां हैं, मनीष मल्होत्रा ने खोला राज
Sat, 05 Jan 2019 02:31 PM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूरी फिल्म में हीरो-हिरोइन कई सारे कपड़े पहने नजर आते हैं, पर इन कपड़ों का क्या होता है। यह कपड़े कहीं दोबारा दिखाई भी नहीं देते हैं। फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना कपूर ने 130 ड्रेस पहनकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। करीना के वो स्टाइलिश कपड़े कभी दोबारा नहीं दिखाई दिए। क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्मों के बाद इन कपड़ों का क्या होता है...
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
यह तो हम सभी जानते हैं कि बेबो के फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं। ज्यादातर फंक्शन में वह मनीष के डिजाइन किए हुए कपड़ों में ही नजर आती हैं, लेकिन उनके कपड़ों का क्या होता है, यह राज खुद मनीष ने एक रेडियो शो में जाकर खोला। मनीष ने करीना के कपड़ों से जुड़े सीक्रेट से लेकर फैशन और स्टाइल में डिफ्रेंस को लेकर बात की।
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू' आज भी सबके जहन में ताजा होगी। इस फिल्म में करीना के स्टाइलिश और सुपरहॉट लुक की चर्चा हर तरफ हुई थी। इस फिल्म में करीना ने जो ड्रेसेज पहनी थी, वो मार्केट में हर तरफ छा गई थीं। हर लड़की करीना जैसी आउटफिट पहनना चाहती थी। बता दें, इस फिल्म में करीना के कपड़े मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
शो में करीना ने मनीष से पूछा कि अक्सर फैंस मुझसे पूछते हैं कि जो आउटफिट मैं फिल्मों या रेड कार्पेट पर पहनती हूं उनका क्या होता है। करीना ने मनीष को उनके फैंस के लिए इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा। इसके जवाब में मनीष ने बताया कि फिल्मों के लिए डिजाइनर्स अलग-अलग जगह से शॉपिंग करते हैं। इस दौरान अगर किसी कपड़े की फिटिंग उस एक्टर को बहुत अच्छी आती है तो वो कपड़ा उसी को ये कहकर दे दिया जाता है कि आप पर यह बहुत अच्छी लग रहा है। इसके अलावा बाकी सारे कपड़े प्रोड्यूसर के पास जाते हैं।
विज्ञापन
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
मनीष ने बताया प्रड्यूसर इन कपड़ों को अपनी दूसरी फिल्मों में किसी और स्टारकास्ट या साइड रोल एक्ट्रेस के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि अगर किसी हीरोइन को वो कपड़े ज्यादा पसंद आ जाते हैं तो वह उनसे खुद ले लेती हैं।