मलाइका अरोड़ा स्टाइल के मामले में आगे रहती हैं। और हमेशा ही ग्लैमरस और स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती हैं। वहीं साउथ के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुकीं तमन्ना भाटिया भी बेहद खूबसूरत हैं। ऐसे में जब दो एक्ट्रेस एक जैसे आउटफिट में नजर आईं तो फैंस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। क्योंकि दोनों ही अपने लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
जब मलाइका अरोड़ा और तमन्ना भाटिया ने पहन लिया एक जैसा आउटफिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने दीपिका और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में नीले रंग की मैटेलिक साड़ी पहनी थी। मैटेलिक थ्रेड के ये आउटफिट डिजाइनर अमित अग्रवाल के होते हैं। जिन्हें फ्यूचरिस्टिक क्लोथ्स नाम दिया गया है। मलाइका ने अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई नेवी ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। जिसमें वो हमेशा की तरह गॉर्जियस नजर आ रही थीं।
वहीं बात करें मेकअप की तो डायमंड ईयररिंग्स, ब्राउन लिप्स और डार्क ब्राउन मिड पार्टीशन हेयर के साथ कोहल आईज में मलाइका पार्टी की लाइमलाइट चुराने के लिए तैयार थीं। जिसे मलाइका ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
यह भी पढ़ें- अबतक के बेस्ट लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, ऐसी खूबसूरत साड़ी पहनी की हो जाएंगे फैन
जबकि साउथ की सेंसेशन तमन्ना भाटिया अमित अग्रवाल के इस मैटेलिक थ्रेड नेवी ब्लू कलर के कस्टममेड साड़ी गाउन को पहने दिखीं। जिसमें पेपलम टॉप और रफल डिजाइन बनी थी।
तमन्ना ने इस शानदार साड़ी गाउन को बड़ी ही खूबसूरती के साथ कैरी किया था। साइड पार्टीशन शार्ट हेयर के साथ न्यूड पिंक लिप्स, ड्यूई मेकअप और कोहल आईज के साथ सिल्वर ब्लू मैचिंग की ईयररिंग्स में तमन्ना का लुक बेहत खूबसूरत था और उनकी तस्वीरों से नजर हटाना भी मुश्किल था। तो आप भी इन तस्वीरों को देख खुद ही तय करिए कि किसका लुक जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें- सिल्वर लहंगे में मलाइका ने मनाया आजादी का जश्न, तस्वीरें हो रहीं वायरल