फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Fashion Tips: सर्दियों में स्टाइलिश लुक देंगे इस तरह के कपड़े, अभी से खरीद कर रख लें

Fri, 01 Dec 2023 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 01 Dec 2023 10:58 AM IST
सार

 आज हम आपको बताएंगे कि ठंड के मौसम में स्टाइलिश लुक के लिए आप कौन-से आउटफिट्स ट्राई कर सकते हैं

विज्ञापन
Winter Fashion Tips trendy winter collection for look stylish
Winter Fashion Tips - फोटो : istock

Winter Fashion Tips: गर्मी के मौसम में हर किसी के पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प होते हैं लेकिन दिक्कत तो सर्दियों में सामने आती है। इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ सर्दी से बचाव करना भी बेहद जरूरी हो जाता है।



अगर सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव नहीं किया गया तो तबियत बिगड़ने का खतरा मंडराता रहता है। इसी मौसम में सबसे ज्यादा घूमने का मन करता है। साल के अंत में पड़ने वाली ठंडी में तो कई पार्टियां भी अटेंड करनी होती हैं। ऐसे में स्टाइलिश दिखने का काफी प्रेशर होता है।

लड़कों को इसके लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, लेकिन लड़कियों को इस मौसम में समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहन सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में बताने जा रहे है, जिसे कैरी करके आप अपने लुक को सर्दी के मौसम में भी स्टाइलिश बना सकती हैं। 

Winter Fashion Tips trendy winter collection for look stylish
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram

हैवी जैकेट 

अगर आपको काफी ज्यादा सर्दी लगती है तो अपने कलेक्शन में ऐसी जैकेट को जरूर शामिल करें। ये हर तरह के आउटफिट के साथ कमाल की लगती है। इसके साथ ही इसे पहनकर लुक भी स्टाइलिश लगता है। 

Winter Fashion Tips trendy winter collection for look stylish
Winter Fashion Tips

लेदर जैकेट

अगर आपको हैवी जैकेट्स पहनने का शौक नहीं हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। चाहे लड़का हो या लड़की, हर किसी के पास इस तरह की लेदर जैकेट जरूर होनी चाहिए। ये सर्दी से भी बचाव भी करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Fashion Tips trendy winter collection for look stylish
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram/realhinakhan

स्कर्ट

आप सोच रहे होंगे कि सर्दी के मौसम में स्कर्ट का क्या काम, लेकिन हर लड़की के पास ऐसी स्कर्ट होना जरूरी है। आप इसे थर्मल या टाइट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
Winter Fashion Tips trendy winter collection for look stylish
Winter Fashion Tips - फोटो : facebook

ब्लेजर

क्रॉप स्वेटर और हाई वेस्ट जीन्स के साथ इस तरह का ब्लेजर काफी कमाल का लगता है। अगर आप इसे ड्रेस के साथ भी कैरी करेंगे तो ये आपको बेहद क्लासी लुक देने में मदद करेगा। ऐसे में अपने कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed