फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: सर्दियों में दफ्तर में स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sun, 06 Nov 2022 03:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 03:48 PM IST
विज्ञापन
Winter Fashion Trends: Tips To Look Beautiful And Stylish In Winter Season
सर्दियों में दफ्तर के कपड़े - फोटो : instagram/divyakhuslakumar

Winter Fashion Trends: सर्दियां आ गई हैं। इस मौसम में कपड़ो के विकल्प बदल जाते हैं। सर्दियों में ऊनी कपड़ें निकल आते हैं। जैकेट और स्वेटर पहनने की शुरुआत हो रही है। सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के साथ ही ठंड से बचना होता है। काॅलेज से लेकर दफ्तर जाने वाली महिलाएं आरामदायक कपड़ों के साथ ही आकर्षक दिखना चाहती हैं। हालांकि सर्द हवाओं से बचने के लिए कुछ ऐसे कपड़े पहनने होते हैं तो सर्दियों में फैशनेबल भी दिखें। जो महिलाएं हर दिन तरह तरह के टाॅप, साड़ी या सूट पहनकर दफ्तर जाती हैं, वह सर्दियों के लिए कपड़ों के विकल्प तलाशती हैं। कितने भी महंगे डिजाइनर कपड़े कैरी कर लें लेकिन उनपर ब्लेजर, जैकेट या कार्डिगन कैरी करने से कपड़ों का लुक ही छिप जाता है। सर्दियों में दफ्तर में सबसे बेस्ट लुक चाहिए तो अपनाएं ये विंटर फैशन टिप्स।

Winter Fashion Trends: Tips To Look Beautiful And Stylish In Winter Season
लाॅन्ग कोट - फोटो : Instagram/deepikapadukone

लाॅन्ग ओवर कोट

दफ्तर में अगर साड़ी या कुर्ता सेट पहन कर जाती हैं तो अपने पारंपरिक भारतीय परिधान के साथ लाॅन्ग ओवर कोट को पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेसिंग स्टाइल आपके ऑफिस लुक को अधिक प्रभावशाली बना देगा। 

Winter Fashion Trends: Tips To Look Beautiful And Stylish In Winter Season
शाॅर्ट कोट - फोटो : instagram/jennifer winget

शॉर्ट ब्लेजर

भारतीय परिधान पर ओवरकोट के अलावा आप शॉर्ट ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लेजर माॅर्डन टच देता है। इस तरह का आउटफिट सर्दियों में आपको ठंडक से भी बचाएगा और आकर्षक लुक भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Fashion Trends: Tips To Look Beautiful And Stylish In Winter Season
स्वेटर - फोटो : instagram/jenniferwinget

ऊनी स्वेटर

काॅलेज से लेकर दफ्तर तक में आरामदायक, सिंपल लेकिन प्रभावशाली दिखने के लिए आप ऊनी स्वेटर पहन सकती हैं। पूरा दिन दफ्तर में बैठकर काम करना है तो इस तरह का लूट स्वेटर जींस या पैंट के साथ कैरी करें। चाहें तो कार्डिगन भी पहन सकती हैं।
 

विज्ञापन
Winter Fashion Trends: Tips To Look Beautiful And Stylish In Winter Season
पैंट सूट - फोटो : instagram/divyakhuslakumar

पैंट सूट

दफ्तर में फॉर्मल कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो पैंट सूट से खुद को स्टाइल करें। आजकल लड़कियां ब्लेजर पहनना पसंद करती हैं। ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट ट्रेंड में है। आप सूट पैंट या जींस के साथ ब्लेजर को अपना सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed