{"_id":"655c7ec3bbfa963fa40198e6","slug":"winter-makeup-tips-in-hindi-how-to-use-makeup-in-winters-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Makeup Tips: सर्दियों में मेकअप करते वक्त जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल, वरना अजीब दिखेगा चेहरा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Winter Makeup Tips: सर्दियों में मेकअप करते वक्त जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल, वरना अजीब दिखेगा चेहरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 21 Nov 2023 03:48 PM IST
सार
सर्दियों के मौसम में मेकअप करते वक्त कुछ चीजों का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि आपका चेहरा खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन
1 of 5
Winter Makeup Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Winter Makeup Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे ये मौसम पसंद नहीं होगा। इस मौसम में लोग घूमने को निकलते हैं और इसी मौसम में सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। ऐसे में इस मौसम में महिलाओं को मेकअप करने के काफी मौकेे आते हैं।
इसी मौसम में चेहरे पर कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसका असर मेकअप पर दिखने लगता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में अगर मेकअप करते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही कर दी गई तो चेहरे पर क्रेक दिखने लगते हैं। इसी वजह से चेहरा खूबसूरत दिखने की बजाय अजीब दिखने लगता है।
लोगों की इसी परेशानियों को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको आप सर्दियों में मेकअप करते वक्त ध्यान में रख सकते हैं। इन बातों का ध्यान रखने के बाद आपका चेहरा भी खूबसूरत दिखेगा। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत भी पड़ेगी।
2 of 5
Winter Makeup Tips
- फोटो : istock
जरूर करें मसाज
सर्दियों के मौसम में अपने चेहरे पर मेकअप करने से पहले मसाज जरूर करें। इससे आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सही हो जाएगा। मसाज करने के लिए उंगलियों की मदद से चेहरे पर करीब 2 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।
3 of 5
Winter Makeup Tips
- फोटो : istock
लिक्विड इल्युमिनेटर को ना भूलें
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए सर्दियों के मौसम में भी लिक्विड इल्युमिनेटर का इस्तेमाल करना ना भूलें। आप चाहें तो फाउंडेशन में लिक्विड इल्युमिनेटर मिलाकर लगा सकते हैं, इससे चेहरा ग्लो करेगा और त्वचा मुलायम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Winter Makeup Tips
- फोटो : istock
लिपस्टिक से पहले करें ये काम
सर्दियों के मौसम में अगर आप मैट लिपस्टिक लगाते हैं, तो आपके होंठ कुछ देर में ड्राई होने लगते हैं। ऐसे में लिपस्टिक के इस्तेमाल से पहले लिप बाम का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 5
Winter Makeup Tips
- फोटो : iStock
ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्ट को दें प्राथमिकता
सर्दियों के मौसम में हमेशा ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्ट को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर आप मैट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन ड्राई दिखने लगेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।