फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यामी गौतम की वॉर्डरोब में है ऐसी ड्रेस, हर लड़की चाहेगी चुराना

Thu, 24 Feb 2022 05:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Feb 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
yami gautam style wardrobe a fashion inspiration for girl
yami gautam - फोटो : instagram

यामी गौतम फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती की वजह से फैंस की पसंदीदा रहती हैं। फिल्मों बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आने वाली यामी अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे उनका लुक हमेशा की तरह ही एलिगेंट दिखता है। यामी अक्सर अपने लिए स्टाइलिश लेकिन कंफर्टेबल कपड़ों का चुनाव करती हैं। जिसे देख कोई भी लड़की स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। इन दिनों यामी एक के बाद एक स्टाइलिश लुक में तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसे देख कोई भी लड़की इंप्रेस हो सकती है। तो चलिए देखें यामी के कुछ बेस्ट आउटफिट. जिसे कोई भी लड़की चाहेगी चुराना।

yami gautam style wardrobe a fashion inspiration for girl
yami gautam - फोटो : instagram

यामी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसमे वो नीले रंग के जंपसूट में रेडी है। डेनिम लुक के साथ यामी का ये जंपसूट काफी स्टाइलिश है। जिसे मैचिंग की बेल्ट की मदद से परफेक्ट लुक दिया गया है। वी नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन ड्रेस को स्टाइलिश बना रही है। जिसे कोई भी लड़की अपनी वॉर्डरोब में आसानी से शामिल कर सकती है। 

yami gautam style wardrobe a fashion inspiration for girl
yami gautam - फोटो : instagram

वहीं यामी का ये ऑल व्हाइट लुक किसी भी लड़की को इंप्रेस कर सकता है। फ्लेयर्ड जींस जिसमे नीचे की तरफ कट बना है। वहीं इस स्ट्रेट कट फ्लेयर्ड पैंट के साथ यामी ने स्लीवलेस टॉप मैच किया है। यामी का ये ओवरऑल लुक कॉलेज गोइंग गर्ल को जरूर पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
yami gautam style wardrobe a fashion inspiration for girl
yami gautam - फोटो : instagram

लेदर पैंट्स को स्टाइल करने के लिए अगर आप कंफ्यूज हैं तो यामी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ब्लैक लेदर मॉम पैंट्स के साथ पफ स्लीव की व्हाइट शर्ट के साथ मैच किया गया है। जो कि सिंपल और स्टाइलिश नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
yami gautam style wardrobe a fashion inspiration for girl
yami gautam - फोटो : instagram

वहीं अगर आप ड्रेस के मामले में यामी के लुक्स से टिप्स लेना चाहती हैं तो वन शोल्डर रफल लुक लिए ड्रेस को कॉपी कर सकती हैं। मेसी लो हेयर बन के साथ यामी ने इस ड्रेस को स्टाइल किया है। जिसकी थाई हाई स्लिट है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed