फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2018: ये थे इस साल के अजीबोगरीब फैशन ट्रेंड, तीसरे नंबर वाले को देखकर तो पकड़ लेंगे माथा

Fri, 28 Dec 2018 01:27 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 28 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Year End 2018: weird fashion trends of 2018
weird fashion - फोटो : instagram
फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना तो समझ आता है, लेकिन बहुत सारे लोगों को शायद ये नहीं मालूम होता कि कहां तक ये एक्सपेरिमेंट किए जाएं। देखा जाए तो 2018 में एक से बढ़कर एक फैशन ट्रेंड का जलवा रहा। पूरे साल कोल्ड और ऑफ शॉल्डर से लेकर से लेकर, शॉर्ट स्कर्ट, मेक्सी ड्रेस, कोर्ट एंड ब्लेजर, वन पीस और पैंटसूट का ट्रेंड देखने को मिला। वहीं फैशन के नाम पर ऐसी-ऐसी ड्रेसेज देखने को मिलीं, जिन्हें देखकर ही आपका सिर चकराने लगेगा। एक नजर डालते हैं 2018 के अजीबोगरीब फैशन ट्रेंड्स पर...
Year End 2018: weird fashion trends of 2018
weird fashion - फोटो : instagram
एक्सट्रीम कट आउट जींस
लॉस एंजेल्स के डेनिम ब्रैंड कारमर ने एक्सट्रीम कट आउट जींस डिजाइन की जिसमें सिर्फ जेब और जिप है। यह सिर्फ आगे से ही नहीं बल्कि पीछे से भी इतनी ही फटी हुई है। इसकी बनावट ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि आते ही यह जींस सोल्ड आउट हो गई थी। इस एक्सट्रीम कट हाई रेज जींस की कीमत है 168 डॉलर यानी लगभग 11 हजार से ज्यादा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The Extreme Cut Out Pant, for those who dare to bare 🎡 #carmardenim #extremecutout #mood

A post shared by CARMAR Denim (@carmardenim) on


Year End 2018: weird fashion trends of 2018
Jennifer Lopez
डेनिम बूट
अपने स्टाइल और स्वैग के लिए फेमस पॉप सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज जब लंबी शर्ट के साथ डेनिम बूट पहनकर निकलीं तो हर कोई इस फैशन को देख हैरान रह गया। उनके शूज देखकर ऐसा लग रहा था मानो उनकी जींस नीचे खिसक गई हो, लेकिन ऐसा नहीं है। जेनिफर के इन शूज को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Year End 2018: weird fashion trends of 2018
weird fashion - फोटो : instagram
गलैंट जैकेट
फैशन की दुनिया में तहलका तब मच गया जब इस साल सात लेयर वाले कोट का ट्रेंड देखने को मिला। पॉप स्टार रिहाना जब ओवरसाइज पिंक कलर का जैकेट पहनकर निकलीं तो उनका यह स्टाइल लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके अलावा कैंडल जैनर भी ऐसी लाल रंग की जैकेट में स्पॉट हुईं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी ऐसी काले रंग की जैकेट को बैल्ट के साथ खूबसूरती से कैरी किया, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने उनका जमकर मजाक बनाया। यहां तक कि प्रियंका की इस जैकेट को लोगों ने काले कचरे का बैग बताया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Another one of @badgalriri flawless as always in my pink puffer at #parisfashionweek 👅 #workworkwork 💥 #ellaboucht

A post shared by ELLA BOUCHT (@ellaboucht) on


विज्ञापन
Year End 2018: weird fashion trends of 2018
weird fashion - फोटो : instagram
नेकेड ब्राइडल जंपसूट
इस साल फैशन इंडस्ट्री में 'नेकेड जंपसूट' का खुमार देखने को मिला। नेकेड शब्द सुनते ही आपके दिमाग में आ रहा होगा इसका क्या मतलब है। फैशन इंडस्ट्री में नेकेड का मतलब स्किन कलर के कपड़ों से है, जिसमें शरीर के रंग के ही कपड़े पहनते हैं तो इसे न्यूड या नेकेड फैशन कहा जाता है। वैसे तो नेकेड ड्रेस काफी समय से ट्रेंड में है, लेकिन इस साल नेकेड ब्राइडल जंपसूट का ट्रेंड देखने को मिला। इस ड्रेस को सबसे पहले स्पेन की एक मॉडल Cristi Pedroche को पहने देखा गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gracias un año más, gracias. En el blog os he dejado unas bonitas palabras de agradecimiento. 😘😘😘 #PedrocheCampanadas ✨🍇

A post shared by cristipedroche (@cristipedroche) on


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed