साल 2022 खत्म होने को है। साल के आखिरी महीने दिसंबर में पूरे साल की बातें होती है। फैशन के लिहाज से देखा जाए तो इस साल काफी एक्सपेरिमेंट देखने को मिले। खासतौर पर इंडियन कपड़ों के साथ डिजाइनर से एक्सपेरिमेंट किया। जिसे फिल्म और टीवी की हसीनाओं ने अपने खूबसूरत अंदाज के साथ पहना। फिल्मी हसीनाओं को ऐसे कपड़ों में तैयार देख साधारण लड़कियां भी खूब इंप्रेस हुईं और पसंद किया। हम बात कर रहें क्रॉप टॉप, पलाजो और केप सेट की, जिसे लगभग सारी टॉप क्लास एक्ट्रेस ने पहना।
Year Ender 2022: इस एक एथिनिक वियर को खूब पसंद किया हीरोइऩों ने, क्या आपकी वॉर्डरोब का है हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मिका मंदाना ने क्रॉप टॉप और पलाजो के साथ केप डिजाइन के श्रग को चुना था। इंडियन फ्यूजन वियर में उनका ये लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। वहीं प्रिटेंड डिजाइन का ये केप सेट काफी सारी एक्ट्रेस को पसंद आया।
बांधनी प्रिंट के श्रग संग क्रॉप टॉप और पलाजो सेट को जान्हवी कपूर ने खूबसूरती के साथ पहना है। उनका स्टाइल इस आउटफिट के साथ खूबसूरत दिख रहा था। क्रॉप टॉप और पलाजो के साथ लांग श्रग को कैजुअल से लेकर वेडिंग वियर के रूप में फिल्मी हसीनाओं ने पहना।
फुल स्लीव लांग जैकेट के साथ क्रॉप टॉप और पलाजो सेट को कृति वेडिंग फंक्शन के लिए पहनकर रेडी हुई थी। जिसमे वो उनका काफी खूबसूरत दिख रहा था। शादी के मौके पर इस तरह के फ्यूजन वियर के साथ आप भी ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
इंडियन वियर में क्रॉप टॉप और पलाजो के साथ काफी सारी एक्सपेरिमेंट देखने को मिले। लांग जैकेट के साथ दुपट्टे को मैच कर जान्हवी कपूर, अनन्या पाडें ने फ्यूजन वियर को पहना। जो कि बेशक खूबसूरत दिख रहा था।