फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: इस साल कपड़ों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं ये अभिनेत्रियां

Mon, 18 Dec 2023 05:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 18 Dec 2023 05:13 PM IST
सार

वैसे तो अभिनेत्रियां अपने लुक की वजह से तारीफ ही बटोरती हैं, लेकिन कई बार इनके लुक्स ऐसे होते हैं, जिस वजह से उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ता है। आज हम उन्हीं के बारे में आपको बताएंगे। 

विज्ञापन
Year Ender 2023  Actress Trolled For Strange Outfits Celebs List Trolled In Year 2023 For Outfit Details in Hi
Year Ender 2023 - फोटो : instagram

Year Ender 2023: अगर बात करते हैं फैशन की तो बी टाउन की अभिनेत्रियों का नाम सबसे आगे आता है। इन्हीं की वजह से आए दिन नए-नए ट्रेंड देखने को मिलते हैं। फैशन के नए ट्रेंड भी बी टाउन की अभिनेत्रियां अपने साथ लाती हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके लुक्स स्टाइलिश दिखने की बजाय काफी खराब दिखते हैं।



कई बड़ी अभिनेत्रियां क्लासी और बोल्ड दिखने की चक्कर में अपने लुक को काफी अजीब बना देती हैं। खराब फैशन की वजह से इन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ता है। इन अभिनेत्रियों में कई ऐसी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है, जिनकी खूबसूरती की वजह से लोग उनके दीवाने हैं।

अब जब 2023 खत्म होने की कगार पर है तो हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्री के लुक्स दिखाएंगे जो इस साल ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं। उनके आउटफिट ऐसे थे कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा से लेकर भूमि पेडनेकर तक का नाम शामिल है। 

Year Ender 2023  Actress Trolled For Strange Outfits Celebs List Trolled In Year 2023 For Outfit Details in Hi
Year Ender 2023 - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा 

एक्ट्रेस का ये लुक हाल ही में सामने आया था। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इन फोटोज में मलाइका ओपन व्हाइट कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहने दिखीं। एक्ट्रेस की ये शर्ट इतनी ज्यादा एक्सपोजिंग थी कि कैमरे में सब कुछ कैद हो रहा है। इस बोल्डनेक की वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। 

अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका अरोड़ा बालों का टाइट बन और कान में डायमंड के इयररिंग्स पहने दिखीं। हालांकि उनका ये लुक काफी ज्यादा क्लासी है, लेकिन तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में लोगों ने उन्हें सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Year Ender 2023  Actress Trolled For Strange Outfits Celebs List Trolled In Year 2023 For Outfit Details in Hi
Year Ender 2023 - फोटो : instagram

दिशा पाटनी 

इस साल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का लॉन्च काफी बड़े स्तर पर हुआ था। इसके लॉन्चिंग इवेंट से दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह स्ट्रैपलेस ब्रालेट और रिवीलिंग साड़ी पहने हुए नजर आईं। बहुत से लोगों ने उनके इस बोल्ड लुक को बहुत पसंद किया लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस लुक की जमकर खिल्ली उड़ाई। इवेंट के हिसाब से लोगों को उनका लुक पसंद नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2023  Actress Trolled For Strange Outfits Celebs List Trolled In Year 2023 For Outfit Details in Hi
Year Ender 2023 - फोटो : instagram

हिना खान

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जब उन्होंने इस रेड आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा कीं, तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। हिना का इतना बोल्ड लुक लोगों को रास नहीं आया, जिस वजह से उन्हें ट्रोलर्स ने जमकर खरीखोटी सुुनाई।

विज्ञापन
Year Ender 2023  Actress Trolled For Strange Outfits Celebs List Trolled In Year 2023 For Outfit Details in Hi
Year Ender 2023 - फोटो : instagram

भूमि पेडनेकर 

वैसे तो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में सितारों ने अपने शानदार लुक से महफिल लूट ली लेकिन इस इवेंट में भूमि पेडनेकर ने अपने आउटफिट और लुक से लोगों का ध्यान खींचा। सिल्वर कलर के आउटफिट में भूमि बेहद अलग दिख रही थीं। उनका लुक सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed