फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: ज्वैलरी की इन वैराइटी के बीच होता है बड़ा अंतर, जान लेंगी तो नहीं रहेंगी फैशन के मामले में पीछे

Tue, 22 Feb 2022 12:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 22 Feb 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
you should know difference between polki and kundan jewellery
ज्वेलरी - फोटो : instagram/tanghavri

ज्वैलरी पहनना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। लेकिन बहुत ही कम लड़कियां इससे जुड़ी बातें जानती हों। ज्वैलरी की बहुत सारी वैराइटी होती है। जिसमे टेंपल ज्वैलरी से लेकर बीड, कुंदन और पोल्की ज्वैलरी और भी बहुत सारी होती है। वैसे तो ये सारी ज्वैलरी बिल्कुल अलग-अलग नजर आती हैं। लेकिन कई बार महिलाएं पोल्की और कुंदन ज्वैलरी में फर्क नहीं कर पाती। ऐसे में अगर आप फैशन के मामले में हमेशा आगे रहना चाहती हैं तो इन दोनों के बीच इस खास अंतर को जानना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानें क्या है पोल्की और कुंदन ज्वैलरी में अंतर।

you should know difference between polki and kundan jewellery
jewellery - फोटो : istock

पोल्की ज्वैलरी को सोने की पन्नी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। कुछ लोग पोल्की ज्वैलरी को डायमंड समझते हैं। लेकिन इसे बनाने की खास तकनीक होती है। इस ज्वैलरी को गोल्ड से बनाया जाता है। जिसमे अनकट डायमंड लगाए जाते हैं। इसे बनाने में गोल्ड फॉयल और लाक दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। पोल्की ज्वैलरी काफी हद तक रॉयल टच देती है। सोने के फॉयल के साथ मिलकर हीरे अलग ही रोशनी बिखेरते हैं। वहीं इन सोने के फॉयल में मोती और दूसरे कीमती पत्थरों को भी सेट किया जाता है। जिसे पोल्की ज्वैलरी कहते हैं।

you should know difference between polki and kundan jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुंदन ज्वैलरी महंगे पत्थरों को एक निश्चित आकार में काटकर तैयार किया जाता है। जिसमे किसी धातु सोना या फिर किसी अशुद्ध धातु के आधार पर इन हीरे और बिना पॉलिश किए पत्थरों को सेट किया जाता है। कुंदन ज्वैलरी का बेस बनाने के लिए सोने को पतले अलग आकार के बेस के रूप में तैयार किया जाता है। जिस पर एमरॉल्ड, रूबी, नीलम जैसे स्टोन्स लगे होते हैं। कुंदन ज्वैलरी की कीमत सोने की वजह से नहीं बल्कि इनमे लगे कीमती पत्थरों और मोतियों की वजह से ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
you should know difference between polki and kundan jewellery
ज्वेलरी - फोटो : instagram/tanghavri

कुंदन ज्वैलरी को बनाने की ये खास कला केवल भारत में ही प्रचलित है। ये कह सकते हैं कि कुंदन ज्वैलरी पूरी तरह से देसी कला है। जिसमे ग्लास स्टोन लगे होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed