फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Murder Case: इंस्टा पर प्यार... डेढ़ साल से थे संबंध, भनक लगने पर पति को मार कर छह KM दूर लगाया ठिकाने

Tue, 15 Apr 2025 03:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

 Bhiwani News in Hindi: यूट्यूबर सुरेश और रवीना ने मिलकर प्रवीण का गला घोंटकर दिन में ही हत्या कर दी थी, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने और सबके सो जाने का इंतजार किया।

विज्ञापन
Haryana Murder Case News Raveena and Suresh s love story started from social media
भिवानी हत्याकांड - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

हरियाणा के भिवानी के प्रवीण हत्याकांड में अब नया मामला सामने आया है। पुलिस रिमांड के दौरान यूट्यूबर सुरेश ने पुलिस को बताया कि रवीना के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान हुई और फिर वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। करीब डेढ़ साल से रवीना उसके संपर्क में थी, जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी। हत्या के दिन रवीना के घर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। 

Haryana Murder Case News Raveena and Suresh s love story started from social media
भिवानी मर्डर केस - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

दिन में ही कर दी थी हत्या
यूट्यूबर सुरेश और रवीना ने मिलकर प्रवीण का गला घोंटकर दिन में ही हत्या कर दी थी, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने और सबके सो जाने का इंतजार किया। पुलिस रिमांड के दौरान हिसार जिले के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश ने बताया कि प्रवीण ने रवीना के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद प्रवीण झगड़ने लगा तो रवीना के साथ मिलकर बेड पर ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Haryana Murder Case News Raveena and Suresh s love story started from social media
रवीना - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।

यह भी पढ़ें- कुत्ते नोच रहे थे महिला का शव: सिर के बाल उखड़े... दिखाई दे रहा था मांस, लाश को देख सिहर गए लोग, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Murder Case News Raveena and Suresh s love story started from social media
भिवानी - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

रवीना 25 मार्च को घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा होने की भनक परिवार के लोगों को भी लगी थी, लेकिन किसी को यह आभास नहीं था कि झगड़े के तुरंत बाद ही रवीना और उसके प्रेमी सुरेश ने मिलकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 28 मार्च को प्रवीण का शव सदर पुलिस को दिनोद रोड पर ड्रेन के अंदर गली सड़ी हालत में मिला था।

विज्ञापन
Haryana Murder Case News Raveena and Suresh s love story started from social media
पत्नी रवीना - फोटो : अमर उजाला

छह साल के मुकुल के सिर से उठा पिता का साया, छीन गया मां का प्यार
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed