फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में घग्गर का रौद्र रूप...तटबंध टूटने से गांव जलमग्न, बहादुरगढ़ में सेना बुलाई

Sat, 06 Sep 2025 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/हिसार/करनाल/रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/हिसार/करनाल/रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Sep 2025 10:43 AM IST
सार

पहाड़ से मैदानों तक बारिश में कमी आने के बाद हरियाणा में नदियों के जलस्तर में शुक्रवार को कमी आई है। जीटी बेल्ट में मारकंडा, राक्षी व कैथल में घग्गर को छोड़कर यमुना, टांगरी, बेगना समेत सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बहने लगी हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

विज्ञापन
Flood in Haryana Ghaggar is taking a terrible form in Sirsa, Fatehabad and Kaithal Water is filling in village
बहादुरगढ़ में मजारी गांव को दिल्ली से जोड़ने वाली सड़क को तोड़ बहता पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश कुछ थमी तो हरियाणा में नदियों के जलस्तर में शुक्रवार को कुछ जिलों में कमी आई लेकिन कुछ जिलों में अब भी घग्गर व मारकंडा का पानी तटबंध तोड़ खेतों और आबादी में पहुंच रहा है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा अब भी उग्र है और सिरसा, फतेहाबाद, कैथल में घग्गर का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।


जीटी रोड बेल्ट में काफी तबाही मचाने के बाद यमुना, टांगरी, मारकंडा, राक्षी व बेगना नदियां खतरे के निशान से नीचे आ गई हैं। फिर भी खतरा अभी टला नहीं है। शुक्रवार को भी जलभराव व बारिश से हुए हादसों के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।

 
Flood in Haryana Ghaggar is taking a terrible form in Sirsa, Fatehabad and Kaithal Water is filling in village
झज्जर के बहादुरगढ़ में तटबंध को मजबूत करने में जुटे श्रमिकों की मदद करते सेना के जवान - फोटो : सूचना विभाग
झज्जर के बहादुरगढ़ में जलभराव से निपटने के लिए सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। जवान सिंचाई विभाग व एनडीआरएफ की टीमों के साथ मुंगेशपुर ड्रेन के तटबंध को मजबूत करने में जुटे हैं। 
Flood in Haryana Ghaggar is taking a terrible form in Sirsa, Fatehabad and Kaithal Water is filling in village
बहादुरगढ़ में मजारी गांव को दिल्ली से जोड़ने वाली सड़क को तोड़ बहता पानी - फोटो : संवाद
सीमा से सटे गांवों में छह फीट तक पानी भरा
मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण दिल्ली की सीमा से सटे गांवों में छह फीट तक पानी भरा है। 3000 लोग घरों में कैद हैं। जलभराव से अंबाला में जान गंवाने वाले अनिल (50) का शव टांगरी से मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Haryana Ghaggar is taking a terrible form in Sirsa, Fatehabad and Kaithal Water is filling in village
कुरुक्षेत्र में मारंकड़ा के उफान पर - फोटो : संवाद
वह वीरवार को पानी में डूबी टैगोर कॉलोनी में परिवार को दूध पहुंचाने गया था। कुरुक्षेत्र में मारंकड़ा के उफान पर होने के चलते चनालहेड़ी के अरुण (19) की बीबीपुर झील में डूबने से मौत हो गई। फतेहाबाद के गांव मंगेड़ा में मकान की छत गिरने से परिवार के मुखिया पवन कुमार (40) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। 

 
विज्ञापन
Flood in Haryana Ghaggar is taking a terrible form in Sirsa, Fatehabad and Kaithal Water is filling in village
पानी के तेज बहाव से तटबंध और ड्रेनें लगातार टूट रही। - फोटो : संवाद
इसके अलावा फरीदाबाद के शिव एनक्लेव 3 से लापता हुए ससुर सागर और दामाद बंटी का शव जलभराव में डूबा मिला है। भले ही नदियों का बहाव कम होने लगा है लेकिन तेज बहाव से तटबंध और ड्रेनें लगातार टूट रही हैं। शुक्रवार को यमुनानगर के टापू कमालपुर में सुबह होने से तीन दिन में लगाए मिट्टी के कट्टे बह गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed