सब्सक्राइब करें

रोहतक हत्याकांड : सुखविंदर के सिर पर सवार था खून, सभी को नजदीक से गोली मारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 Feb 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
New revelation in rohtak jat college murder case
रोहतक में पांच लोगों की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के रोहतक में जाट कॉलेज अखाड़े में पांच लोगों की हत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपी सुखविंदर ने सभी को करीब 20-25 मीटर की दूरी से ही गोली मारी थी। गोली सभी के सिर में लगी थी लेकिन पार नहीं हुई। पोस्टमार्टम में साक्षी के सिर से दो और बाकी चारों के सिर से एक-एक गोली मिली है। घायल अमरजीत और सरताज को एक-एक गोली लगी है, जो आर पार हो गई। 

 
Trending Videos
New revelation in rohtak jat college murder case
आरोपी सुखविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
आरोपी सुखविंदर ने 32 बोर की रिवॉल्वर से वारदात को अंजाम दिया था। 9 एमएम की गोलियां थी। जाट कॉलेज में हत्याकांड के अंजाम देने के बाद आरोपी ने कोच अमरजीत को फोन कर बाहर बुलाया। अमरजीत एमकेजेके कॉलेज के बाहर पहुंचा, तो आरोपी ने कार के शीशे से गोली चला दी। गोली शीशा तोड़ती हुआ उसकी आंख के पास से मुंह के रास्ते आर-पार हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से अपनी कार में दिल्ली की ओर फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New revelation in rohtak jat college murder case
साक्षी और मनोज - फोटो : फाइल फोटो
सात लोगों को गोली मारने के बाद आरोपी ने अपने फेसबुक पर खुद के बेदखल होने संबंधित विज्ञापन भी अपलोड किया। इसके बाद आरोपी कार में दिल्ली की तरफ फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात को घना कोहरा छाने के कारण वह आगे की ओर नहीं बढ़ सका। उसने रात अपनी कार में ही सड़क पर बिताई। शनिवार सुबह उसकी हिम्मत कुछ टूटने लगी।  
 
New revelation in rohtak jat college murder case
जाट कॉलेज में वारदात स्थल। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दो महिला खिलाड़ियों ने शिकायत कर दी थी। जिसके बाद कोच मनोज ने उसे हटाने का फैसला लिया और रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था। शुक्रवार को उसने शाम साढ़े 6 बजे तक अखाड़े में कोचिंग भी दी थी। इसके करीब एक घंटे बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के वक्त उसके मन में यही बात थी कि उसका खुद का घर तो उजड़ चुका है, अब वह उनका भी घर उजाड़ देगा, जिनके लिए उसके मन में रंजिश है।
 
विज्ञापन
New revelation in rohtak jat college murder case
आरोपी सुखविंदर और मृतका पूजा। - फोटो : फाइल फोटो
पांच लोगों की हत्या के आरोपी सुखविंदर (32) गांव बरोदा जिला सोनीपत का रहने वाला है। एनआईएस कोर्स पास कर वह कुश्ती कोच बना। आरोपी की उत्तर प्रदेश निवासी तनु के साथ शादी हुई थी। पत्नी से तलाक हो चुका है। चार साल का बेटा है, जो दादा-दादी के पास रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed