{"_id":"6a2bd3082d09d05b2c08744b","slug":"hansi-gym-owner-murder-case-kabaddi-player-kapil-in-spotlight-what-was-dispute-mentioned-by-harry-boxer-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक हत्याकांड: कबड्डी का खिलाड़ी था कपिल, क्या था वो मामला जिसका हैरी बॉक्सर ने पोस्ट में किया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम संचालक हत्याकांड: कबड्डी का खिलाड़ी था कपिल, क्या था वो मामला जिसका हैरी बॉक्सर ने पोस्ट में किया जिक्र
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:38 PM IST
सार
हांसी में मारा गया जिम संचालक कपिल कबड्डी का खिलाड़ी भी था और ओपन कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था। उसका पोस्टमार्टम शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। इसके बाद पैतृक गांव दालमवाला में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर में बयान दर्ज करवाने के दौरान परिजनों ने सुरक्षा की मांग की और के मामा के बेटे रविंद्र के लिए भी सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
1 of 9
Hansi Gym Owner
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हांसी में जिल संचालक पर हमला के दौरान एक गोली वहां वार्म अप कर रही शिखा जांगड़ा नामक युवती को भी लगी है। उसकी एक पसली भी टूट गई है।
शिखा को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहां पहुंचे उसके जीजा जींद निवासी सुरजीत ने बताया कि वह पाबड़ा नवोदय विद्यालय में कार्यरत हैं। सुबह जब वह स्कूल जा रहे थे तभी ससुराल पक्ष से फोन आया और उन्हें घटना की जानकारी मिली। शिखा एमएससी (गणित) पास है और जेआरएफ की तैयारी कर रही है। उसका घर जिम के पास ही है। शिखा के पिता भवन निर्माण ठेकेदार हैं।
शिखा के दाएं कंधे में एक गोली लगी है जो पीठ से होते हुए आर-पार निकल गई। कंधे में लगी गोली के कारण उसकी एक पसली भी टूट गई। घटना के समय उसकी मां भी जिम के पास सड़क पर सैर कर रही थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि किसी ने पटाखे चलाए हैं।
2 of 9
कपिल की हत्या के बाद विलाप करतीं मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में गोलीबारी का पता चला तो जिम की ओर दौड़ीं। इस दौरान हमलावरों ने उनकी ओर भी हथियार तान दिया। वहीं बाद में शिखा को ऑटो में बैठाकर घर ले गईं। इसके बाद हिसार में राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से घायल शिखा ने वजन कम करने के उद्देश्य से करीब एक सप्ताह पहले ही जिम ज्वाइन किया था। पहले वह शाम को जिम जाती थी। वीरवार को पहली बार सुबह एक्सरसाइज के लिए पहुंची थी। उसके चाचा तेलूराम ने बताया कि शिखा के दाएं कंधे पर गोली लगी।
3 of 9
गोली लगने के बाद गिरा कपिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गोलियों की तड़तड़ाहट सुन फैली दहशत
सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली रोड पर सैर करने वाले लोगों को जिम संचालक कपिल की हत्या की जानकारी मिली तो स्तब्ध रह गए। कपिल से जिम करने वाले युवक भी उसे बचा नहीं पाए। मदद करने की बजाय अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद फिर से घटनास्थल पर पहुंचे और कपिल को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सीसीटीवी में दिखे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने परिजनों को दी सुरक्षा, कबड्डी का खिलाड़ी था कपिल
पुलिस ने वारदात के कपिल के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराते हुए 24 घंटे के लिए एक गनमैन तैनात किया है। कपिल कबड्डी का खिलाड़ी भी था और ओपन कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था। उसका पोस्टमार्टम शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
इसके बाद पैतृक गांव दालमवाला में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर में बयान दर्ज करवाने के दौरान परिजनों ने सुरक्षा की मांग की और के मामा के बेटे रविंद्र के लिए भी सुरक्षा की मांग की है। रविंद्र के अनुसार कुछ युवकों ने उन्हें बताया था कि कपिल के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।