Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Police have deported Dinesh Khairampuria, the accused in the Mahindra showroom firing case in Hisar, from Cyprus
{"_id":"6a2bd5e6acd85125ad01094d","slug":"video-police-have-deported-dinesh-khairampuria-the-accused-in-the-mahindra-showroom-firing-case-in-hisar-from-cyprus-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में महिंद्रा शोरूम फायरिंग मामले में आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को पुलिस ने साइप्रस से किया डिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में महिंद्रा शोरूम फायरिंग मामले में आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को पुलिस ने साइप्रस से किया डिपोर्ट
साल 2024 में शहर के ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को साइप्रस से डिपोर्ट किया है। दिनेश खैरमपुरिया ने वहां से फोन कर रंगदारी मांगी थी।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनेश वहां वर्ष 2020 में स्टूडेंट विजा पर गया था। इस दौरान वह वहां गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हो गया। दिनेश वहां से कॉल करके रंगदारी मांगता था। पुलिस अब इसे रिमांड पर लेगी ताकि अन्ना आरोपियों का भी पता चल सके। साथ ही यह भी जानकारी मिल सके कि यह और कितने मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया था जिसमें हिसार जिले के गांव खारियां वासी आशीष, खरड़न वासी सन्नी और सोनीपत जिले के गांव रिहाना निवासी विकास शामिल था। इसके अलावा गुरुग्राम एसटीएफ ने इस मामले में गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को भी गिरफ्तार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।